फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Radium placed in U shape will reduce the possibility of accidents

Sitapur News: यू शेप में लगा रेडियम कम करेगा हादसों की आशंका

Fri, 06 Jan 2023 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Radium placed in U shape will reduce the possibility of accidents
सीतापुर। सड़क हादसों में कमी लाने के लिए परिवहन निगम ने बसों पर रेडियम लगाने का नया तरीका ढूंढ निकाला है। अब बसों के आगे और पीछे के भाग में यू शेप में रेडियम लगाया जाएगा। जिससे दूर से बसें दिखाई दें और उनसे हादसे न हों। इसके लिए लांग रूट की बसों पर भी रेडियम टेप लगाए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कोहरे और धुंध के कारण हादसों में इजाफा हो रहा है। अब तक बसों में सिर्फ रेडियम की एक पट्टी नीचे की ओर लगाई जाती थी। जिससे दूर से सिर्फ एक रेडियम की पट्टी ही नजर आती थी। यह स्पष्ट रूप से यह पता नहीं चल पाता था कि सामने से आ रहा वाहन कितना ऊंचा और लंबा है। अक्सर इनकी चपेट में आकर हादसे हो जाते थे।
विज्ञापन

अब बसों पर यू शेप में रेडियम लगाया जाएगा। आगे और पीछे की तरफ पूरी बस के किनारे रेडियम की पट्टी लगाई जाएगी। जिससे दूर से ही पता चल सकेगा कि कितनी बड़ी बस सामने से आ रही है। ऐसा करने से हादसों में भारी कमी आएगी। बस के आगे की ओर सिल्वर रंग की पट्टी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पीछे की ओर लाल रंग की पट्टी लगाकर उसे कवर किया जाएगा। एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि लॉग रूट की बसों पर प्राथमिक से यह रेडियम लगवाया गया है। धीरे-धीरे लखनऊ, लखीमपुर जाने वाली बसों पर भी रेडियम लगाया जाएगा।
बस के एक हिस्से को कवर करने के लिए सात मीटर रेडियम लगेेगा। यह रेडियम परिवहन निगम के मुख्यालय की ओर से डिपो को उपलब्ध् कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed