फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Nine more Hepatitis cases found in Sitarampurwa

Sitapur News: सीतारामपुरवा में नौ और मिले हेपेटाइटिस संक्रमित

Sat, 29 Aug 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 29 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Nine more Hepatitis cases found in Sitarampurwa
जहांगीराबाद। सकरन विकासखंड के सीतारामपुरवा में मरीजों की संख्या रोजाना बढ़ती जा रही है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की जांच में नौ और मरीज मिले हैं। अब गांव में मरीजों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है।
विज्ञापन

गांव में एक ही परिवार के एक साथ छह लोग हेपेटाइटिस से संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पूरे गांव की स्क्रीनिंग कराने का निर्णय लिया है। छह सौ आबादी वाले इस गांव में छठे दिन सीएचसी सांडा की टीम पहुंची। डॉ. आदि अंत वर्मा व डाॅ. निहा बानो के नेतृत्व में एलटी ओम कुमार श्रीवास्तव, नितिन कुमार व फार्मासिस्ट जहीर अहमद खान ने ग्रामीणों की जांच की। डॉ. आदि अंत वर्मा ने बताया कि 112 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें नौ लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें सात लोग हेपेटाइटिस सी व दो लोग हेपेटाइटिस बी से पॉजिटिव हुए हैं।
विज्ञापन


सीएचसी तंबौर से मिलेगा इलाज
इन मरीजों को जिला अस्पताल के बजाए सीएचसी तंबौर से दवा उपलब्ध करवाई जाएगी। तंबौर से गांव की दूरी कम होने के कारण मरीजों को वहां तक पहुंचने में आसानी रहेगी। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. दीपेंद्र वर्मा ने बताया कि पहली प्राथमिकता सभी की जांच करवाकर इलाज शुरू करवाना है। सीएचसी तंबौर पर दवाएं मंगवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारण जानने की हो रही कोशिश
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. दीपेंद्र वर्मा ने बताया कि गांव में रोग फैलने का अभी कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। इस पर प्रत्येक मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है। सभी से बातचीत करके हिस्ट्री तैयार होगी। इसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मरीजों से बातचीत में कोई कॉमन कारण सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed