फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Queue in the scorching sun for Aadhaar, the foundation of courage is shaking

Sitapur News: आधार के लिए कड़ी धूप में कतार, हिल रही हौसले की बुनियाद

Wed, 25 Jun 2025 12:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Queue in the scorching sun for Aadhaar, the foundation of courage is shaking
आधार कार्ड बनवाने के लिए धूप में लगी कतार।
सीतापुर। मछरेहटा डाकघर में आधार बनवाने के लिए ग्रामीणों को जंग लड़नी पड़ रही है। आलम यह है कि घंटों धूप में पसीना बहाने के बाद भी संशोधन या नया आधार नहीं बन पा रहा है।
विज्ञापन


कस्बे के पोस्ट ऑफिस में मंगलवार को सुबह से ही बच्चे अपना आधार कार्ड बनवाने के लिए पहुंच गए। लोगों ने आरोप लगाया कि आधार कार्ड बनाने वाले जिम्मेदार समय से डाकघर नहीं पहुंच रहे हैं।आधार में संशोधन कराने के लिए लोग कई दिनों तक भटकने के बाद भी काम नहीं हो पा रहा है। तपती गर्मी में घंटों बाद लोगों को आधार कार्ड बनवाने के लिए टोकन नसीब हो पा रहे हैं। मंगलवार को सुबह 10:30 बजे कतार में खड़े मिले राहुल ने बताया कि 10 बजे से पहले ही डाकघर आ गए थे। यहां अभी तक आधार बनाने वाली मैडम नहीं आई हैं। सुबह करीब 10:40 बजे डाकघर में लोगों की भीड़ बढ़ गई। इससे धक्का-मुक्की शुरू हो गई। डाकघर के गेट तक पहुंचने के लिए लोगो को खासी मशक्कत करनी पड़ी। कई लोग डाकघर के सामने स्थित पेड़ के पास अपनी बारी आने का इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन


आरोप...200 रुपये लेकर बना रहे आधार

डाकघर पहुंची मोनिका ने बताया कि आधार बनवाने के लिए 200 रुपये लिए जा रहे हैं। कई दिनों से दौड़ रहे हैं, लेकिन अभी काम नहीं हो पाया है। इटौवा के कौशल कुमार ने बताया कि अपने बच्चे आर्यन का आधार संशोधन कराने के लिए 3 दिन पहले फॉर्म जमा किया था। अभी तक नंबर नहीं आया है। शुभम ने बताया कि चार दिन से आ रहे हैं, लेकिन अभी तक आधार नहीं बन पाया है। डाकघर के सामने ही कुछ प्राइवेट लोग डाकघर वाला खाता खोलते हैं, जबकि यह काम डाकघर के कर्मचारियों का है। लोगों ने बताया कि ये बाहरी लोग हैं, बैंक के कर्मचारी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed