{"_id":"67d9bc6b6bf664b9e80c8166","slug":"pushkar-tirth-will-be-rejuvenated-in-the-form-of-dhruv-talab-sitapur-news-c-102-1-stp1003-128700-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ध्रुव तालाब के रूप में होगा पुष्कर तीर्थ का कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ध्रुव तालाब के रूप में होगा पुष्कर तीर्थ का कायाकल्प
विज्ञापन
नैमिषारण्य (सीतापुर)। नैमिषारण्य तीर्थ को काॅरिडोर के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में प्राचीन पुष्कर तीर्थ को ध्रुव तालाब के रूप में विकसित किया जा रहा है। पर्यटन विभाग ध्रुव तालाब को एक पार्क के रूप में विकसित करेगा। यहां योग की सुविधा भी मिलेगी।
यह तीर्थ दशाश्वमेध घाट के निकट गोमती नदी के राजघाट मार्ग के किनारे है। तीर्थ का पुनर्निर्माण कर चारों ओर सीढ़ियों पर लाल पत्थर लगाकर निखारा जा रहा है। वहीं बाउंड्रीवॉल पर धौलपुर पत्थर से बहुत खूबसूरत कलाकृति बनाई गई है। कार्यदायी संस्था पर्यटन विभाग द्वारा इस ध्रुव तालाब का निर्माण कराया गया है। पूरे परिसर की बाउंड्रीवॉल निर्माण के साथ ही गार्ड रूम, कैंटीन, शौचालय का निर्माण कराया गया है। ध्रुव तालाब लगभग बनकर तैयार है। फिनिशिंग का काम होना बाकी है। परिसर में बच्चों के खेलने के लिए पार्क भी बनाया गया है।
कैंटीन में श्रद्धालु चखेंगे स्थानीय भोजन का स्वाद
तीर्थ परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतरीन कैंटीन का निर्माण कार्य कराया गया है। इसमें लोगों को खाने-पीने की अन्य वस्तुओं के साथ स्थानीय व्यंजन मुहैया होंगे। सुलभ शौचालय का भी निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन
तालाब पथ और गार्डन का काम भी पूरा
कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों के मुताबिक ध्रुव तालाब का काम लगभग पूरा हो गया है। परिसर में पथमार्ग और गार्डन लगभग बनकर तैयार है, फिंनिशिंग का कार्य शेष है। वहीं परिसर की देखरेख के लिए यहां गार्ड की तैनाती की जाएगी। ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। ध्रुव तालाब परिसर में एक गार्ड रूम का निर्माण कार्य किया गया है। यह गार्ड रूम बनकर तैयार हो चुका है।
किड्स प्ले एरिया भी रहेगा आकर्षण का केंद्र
तालाब परिसर में एक पार्क, बच्चों के लिए किड्स प्ले एरिया, लैंड स्केपिंग, ओपेन जिम, मेडिटेशन गार्डन, हिमैतिक पार्क, कैफेट एरिया, टायलेट, ट्री पब्लिक गार्डेन, पेयजल की व्यवस्था, गार्ड रूम के अलावा आगे के हिस्से में पार्किग एरिया बनाया जाएगा।
ध्रुव तालाब का कार्य लगभग पूरा होने वाला है, फिनिशिंग तथा कुछ कार्य कार्य पूरे किए जाने हैं, उन्हें भी समय से पूरा कर लिया जाएगा।
डॉ. कल्याण सिंह, उपनिदेशक पर्यटन विभाग