{"_id":"5e35c4818ebc3e4b056b8439","slug":"pumping-set-sitapur-news-lko506142814","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंपिंग सेट की पुली टूट किसान के सिर में लगी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंपिंग सेट की पुली टूट किसान के सिर में लगी, मौत
विज्ञापन
सीतापुर। पंपिंग सेट का इंजन स्टॉर्ट करते समय शनिवार सुबह पुली टूटकर किसान के सिर में लग गई। उसे आननफानन जिला अस्पताल को लेकर परिवारीजन निकले। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
पिसावां इलाके के गांव मूड़ाकला निवासी राजकुमार (40) पुत्र बलदेव किसान था। शनिवार सुबह उसने खेत की सिंचाई के लिए इंजन स्टॉर्ट किया। परिजनों के मुताबिक, वह इंजन की रेस कम कर रहा था, इसी बीच पुली टूट गई और वह किसान के सिर में जा लगी।
पुली लगते ही वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और किसान को जिला अस्पताल ले आ रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।