{"_id":"5f64ef668ebc3eb73b5a74d0","slug":"protest-sitapur-news-lko540814384","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिसावां में लो-वोल्टेज पर ग्रामीणों का गुस्सा हाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिसावां में लो-वोल्टेज पर ग्रामीणों का गुस्सा हाई
विज्ञापन
protest
- फोटो : SITAPUR
पिसावां (सीतापुर)। पिसावां कस्बे में लचर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था से आजिज आकर कस्बावासियों ने शुक्रवार को विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। उसके बाद शिकायती पत्र देकर जल्द व्यवस्था दुरुस्त न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
कस्बे में गर्मी बढ़ते ही अंधाधुंध कटौती से लोगों का बुरा हाल हो गया है। इससे परेशान होकर उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को विद्युत उपकेंद्र पिसावां पर प्रदर्शन किया। पॉवर कॉर्पोरेशन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अवर अभियंता के न मिलने पर एसएसओ वीरेंद्र को मुख्यमंत्री/ऊर्जा मंत्री/अधिशाषी अभियंता को संबोधित शिकायती पत्र सौंपा।
कस्बावासियों का कहना है कुछ दिनों से कस्बे में बिजली की अंधाधुंध कटौती हो रही है। रात में करीब तीन से चार व दिन में छह से आठ घंटे की कटौती हो रही है। लंबी कटौती होने से इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो जाते हैं। गर्मी से लोगों को न दिन में राहत है और न ही रात में चैन से सो पा रहे हैं। वहीं किसान गन्ने व धान की फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। व्यापारी भी बिजली के संकट से परेशान हैं।
विज्ञापन
उपभोक्ता संतोष शुक्ला ने बताया कि कस्बे में इस समय मात्र आठ से दस घंटे ही बिजली मिल पा रही है। दूरदराज के गांवों में तो और भी बदतर हालात हैं। सत्यदेव मिश्रा ने बताया कि बिजली कटौती से किसान व व्यापारी परेशान तो हैं ही, घरों में महिलाओं व बच्चों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। रामबहादुर सिंह ने बताया कि एसडीओ व जेई से लेकर विद्युत उपकेंद्र के सीयूजी नंबर पर काल रिसीव नहीं होती है। बिजली कटौती को लेकर गौरव सिंह, विनय सिंह, युवराज, राजा, विशाल, अमन, आनंदपाल व घनश्याम ने रोस्टर के अनुसार आपूर्ति किए जाने की की मांग की है।