फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   protest of advocates

दिल्ली की घटना में दोषी पुलिस कर्मियों पर जल्द हो कार्रवाई

Sat, 09 Nov 2019 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
protest of advocates
सीतापुर। बार काउंसिल के आवाहन पर तीस हजारी कोर्ट दिल्ली में हुई घटना को लेकर सीतापुर के वकील शुक्रवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सात सूत्रीय ज्ञापन देते हुए सीतापुर के वकीलों ने दिल्ली में पुलिस के व्यवहार का भर्त्सना की।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन सीतापुर के अध्यक्ष आनंद माधव अवस्थी व सचिव विमल मोहन मिश्र के नेतृत्व में कतारबद्ध होकर निकले अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर दिए गए ज्ञापन में कहा कि दिल्ली की घटना में घायल वकीलों को यथाशीघ्र 10 लाख रुपये का मुआवजा देकर दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाय।
विज्ञापन

प्रदेश में विगत महीनों में जिन अधिवक्ताओं की हत्या हुई है उनके परिवारीजनों को भी 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर दोषियों के विरुद्ध तीन माह में विचारण पूरा दंडित किया जाए। अधिवक्ताओं ने मांग उठाई कि पुलिस अधिकारी व सिपाही न्यायालय में असलहे लेकर प्रवेश न करें। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बार एसोसिएशन लहरपुर के अध्यक्ष कमलेश वर्मा और महामंत्री जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व मेें अधिवक्ताओं ने दिल्ली की घटना पर विरोध प्रकट करते हुए सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
इसमें घायल वकीलों को मुआवजा, दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के साथ उत्तर प्रदेश अधिवक्ता कल्याण निधि न्यासी समिति से मृतक अधिवक्ताओं के वर्षों से लंबित दावों का निस्तारण कर नए अधिवक्ताओं को प्रोत्साहन भत्ता दिए जाने, अधिवक्ता भविष्य निधि की राशि बढ़ा कर पांच लाख किए जाने तथा अधिवक्ता सुरक्षा नियम पारित किए जाने की मांग की गई है।
वकीलों ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन भी किया। बार एसोसिएशन सिधौली के अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। जिसमें दोषी पुलिस कर्मियों पर उचित कानूनी कार्रवाई करने एवं घायल अधिवक्ताओं को उचित मुआवजा देने की मांग की गई है।
सिधौली के वकीलों ने की नारेबाजी
सिधौली। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आवाहन पर तीस हजारी न्यायालय दिल्ली में हुए अधिवक्ताओं पर अत्याचार के विरोध में सिधौली बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर के बाहर एसडीएम व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार आरपी सिंह को सौंपा। इसमें दोषी पुलिसकर्मियों को उचित दंड देने एवं अधिवक्ताओं को उचित मुआवजा देने की मांग की गई। इस मौक्े पर सिधौली बार एसोसिएशन के महामंत्री रामचंद्र मिश्रा, सुशील शुक्ला, हेमनाथ गौतम, नीलकमल मिश्रा सहित दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed