{"_id":"5f0dea518ebc3e635e491847","slug":"protest-baraat-house-on-devsthan-s-land-sitapur-news-lko5307563192","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवस्थान की जमीन पर बरात घर बनवाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवस्थान की जमीन पर बरात घर बनवाने का विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिसावां (सीतापुर) हरदेव राजा देवस्थान पर बरात घर बनाने को लेकर ग्रामीणों ने हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र एसडीएम को दिया। पड़ोस में खाली पड़ी ग्राम समाज की जमीन पर बरात घर बनवाने की मांग की गई। मंगलवार को थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहुबनी के मजरा महाराज नगर निवासी विकास, अहिबरन, चेतराम, दयाराम, श्रीराम, प्रकाश, मुंशी, रघुवीर, राकेश, रामकुमार, जयप्रकाश सहित करीब दो दर्जन ग्रामीणों ने एसडीएम महोली को हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र सौंपा।
इसके जरिये आरोप लगाया कि गांव के पश्चिम पूर्वजों के समय से स्थित हरदेव राजा देवस्थान की जमीन पर बरात घर बनवाने के लिये चिह्नित किया है, जिसको लेकर ईंट व मौरंग मौके पर उतार दी गई है। देवस्थान पर वार्षिक पूजा के साथ मुंडन व वैवाहिक कार्यक्रम होते हैं, ऐसे में देवस्थान पर निर्माण कार्य होने से देवस्थान का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। ग्रामीणों के अनुसार देवस्थान से लगी हुई उत्तर दिशा में ग्राम समाज की जमीन पर बरात घर बनवाने से देवस्थान का अस्तित्व बच जाएगा। पांच माह पहले की गई शिकायत की जांच में चिह्नित स्थान पर देवस्थान का होना पाया गया था, इसके बावजूद प्रधान द्वारा देवस्थान की जमीन पर बरात घर बनवाने पर अड़े हैं।