फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Proposal sent to beautify the parikrama route

परिक्रमा मार्ग को संवारने के लिए भेजा प्रस्ताव

Wed, 10 Aug 2022 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Proposal sent to beautify the parikrama route
सीतापुर। नैमिषारण्य में 84 कोसी परिक्रमा मार्ग 350 करोड़ से संवारा जाएगा। साथ ही 170 करोड़ से करीब 42 सड़कें बनाई जाएगी। यही नहीं गोमती व सरायन नदी पर तीन पुलों का भी निर्माण कराने का प्रस्ताव है। यह सभी विकास कार्य नैमिष क्षेत्र में कराए जाएंगे। इसको लेकर जिले स्तर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है जल्द ही इस प्रस्ताव पर मुहर लगते ही विकास कार्य शुरू हो जाएंगे। यह भी बताया गया है कि यदि धन कम पड़ा तो कार्य के अनुसार शासन से और मांग की जाएगी।
विज्ञापन

जानकार बताते है कि नैमिषारण्य की 84 कोसी परिक्रमा सीतापुर-हरदोई जिले से होकर गुजरती है। इसमें सीतापुर में सात और हरदोई जिले में चार पड़ाव पड़ते हैं। कुल परिक्रमा क्षेत्र 252 किमी है। इसमें सीतापुर जिले के हिस्से में करीब 109 किमी परिक्रमा का रास्ता है। इसे अब चौड़ा करने का काम किया जाएगा। परिक्रमा पथ अभी तीन मीटर चौड़ा है।
विज्ञापन

लेकिन इसे 5.50 मीटर तक चौड़ा करने का प्रस्ताव दिया गया है। जिससे पैदल से लेकर वाहन से जाने वाले श्रद्वालु यहां आसानी से पहुंच सके। क्षेत्रीय विधायक रामकृष्ण भार्गव व सांसद मिश्रिख अशोक रावत के प्रयास से नैमिष धाम के विकास को गति मिलने वाली है। इन जनप्रतिनिधियों की तरफ से दिए गए प्रस्ताव को ही डीएम स्तर से शासन को भेजा गया है। अब पैसा स्वीकृत होने के बाद यह कार्य हो सकेंगे। इससे यहां आने वाले भक्तों में काफी ज्यादा इजाफा भी होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed