{"_id":"695570a6f16d4f95210ec134","slug":"progressive-farmer-prepares-turmeric-essence-sitapur-news-c-102-1-slko1052-147328-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: प्रगतिशील किसान ने तैयार किया हल्दी का एसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: प्रगतिशील किसान ने तैयार किया हल्दी का एसेंस
सम्मान प्रमाण पत्र के साथ प्रगतिशील किसान श्वेतांक त्रिपाठी।
- फोटो : सम्मान प्रमाण पत्र के साथ प्रगतिशील किसान श्वेतांक त्रिपाठी।
Link Copied
सीतापुर। गांजरी क्षेत्र के विकास खंड रेउसा के ऑर्गेनिक विलेज सिकौहा निवासी प्रगतिशील किसान श्वेतांक त्रिपाठी की ओर से उत्पादित नई प्रजाति की तीन हल्दियों को केंद्र सरकार ने मालिकाना हक प्रदान किया है। इसमें सफेद हल्दी का प्रसंस्करण कर एसेंस बनाया जा रहा है। यह 35 बीमारियों में प्रयोग किया जा रहा है। इस उपलब्धि के लिए कृषि विभाग की ओर से किसान को सम्मानित भी किया गया है।
विज्ञापन
राज्य सरकार द्वारा पुरस्कृत ऑर्गेनिक विलेज सिकौहा निवासी प्रगतिशील किसान श्वेतांक त्रिपाठी जैविक खेती को बढ़ावा दे रहे हैं। उनकी ओर से तीन प्रकार की क्रमश: श्रीकांत सफेद, मनोज टी और रागिनी नई प्रजाति की हल्दी की खेती की जा रही है। केंद्र सरकार के पौधा किस्म और कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने इन्हें इन किस्मों का मालिकाना हक प्रदान किया गया है। वह श्रीकांत सफेद हल्दी की खेती गो आधारित प्राकृतिक विधि से कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस हल्दी में तमाम औषधीय गुण हैं। श्वेतांक ने बताया कि इस हल्दी से संजीवनी एसेंस बनाया जा रहा है। जिससे सर्दी, जुकाम, खांसी, स्नोफीलिया,गिल्टियों, हड्डी के जोड़ों, सिर दर्द आदि 35 रोगों में फायदा होता है। सरसों के तेल के साथ मालिश करने से थकान दूर होती है। इस हल्दी से अन्य उत्पाद भी बनते हैं।, जिनके औषधीय गुण हैं। उन्होंने बताया कि इस एसेंस को सीतापुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों के साथ ही छह देशों के लोगों तक पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।