फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Problem

पीएचसी के खराब रास्ते में फंसे विधायक, ट्रैक्टर से पहुंचे अस्पताल

Fri, 27 Aug 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Problem
सीतापुर। करोड़ों रुपये खर्च कर सड़कों की सूरत बदलने के लाख दावे किए जाते हों, लेकिन धरातल पर हकीकत कुछ और है। जिले में संपर्क मार्ग और हाईवे की सड़कों की बात तो दूर अस्पताल जाने वाली सड़क भी बदहाल हो चुकी है। शुक्रवार को इसकी हकीकत खुद सेवता से भाजपा विधायक के सामने आ गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जहांगीराबाद का निरीक्षण करने पहुंचे सेवता विधायक अस्पताल के जलभराव वाले मार्ग पर फंस गए। मजबूरी में ट्रैक्टर बुलाकर अस्पताल परिसर तक पहुंचे। चिकित्सकों ने खराब रास्ते का दर्द बयां किया। विधायक ने बीडीओ को फोन करके तत्काल मार्ग दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीराबाद जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव है। शुक्रवार को विधायक ज्ञान तिवारी गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने इसकी शिकायत विधायक से की। विधायक जब स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लेने निकले तो जलभराव से निकल नहीं पाए। इसके बाद ट्रैक्टर मंगाया गया और उस पर सवार होकर विधायक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पहुंचे। यहां निरीक्षण के दौरान विधायक ने पाया कि इस अस्पताल में डॉक्टर सहित स्टाफ पर्याप्त तैनात है। लेकिन अस्पताल के मेन रोड के करीब 500 मीटर पर घुटनों तक पानी भरा है। इस कारण मरीज अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते।
विज्ञापन

डॉक्टर सहित पैरा मेडिकल स्टाफ को भी आने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। डॉक्टर गांव में बैठकर अस्पताल का संचालन करते है। हाल यह है कि कोरोना टीकाकरण में लोग अस्पताल नहीं आ पा रहे है। विधायक ने कड़ी नाराजगी जताई और खंड विकास अधिकारी को फोन करके तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करके मुख्य मार्ग निर्मित कराने के निर्देश दिए। गांव सनबरसा में शुक्रवार की दोपहर दीवार गिरने से मेवा लाल की मौत हो गई थी। सूचना पाते ही विधायक ज्ञान तिवारी सनबरसा गांव पहुंचे और तहसीलदार सहित अधिकारियों को बुलाकर मृतक के परिवार को तत्काल सहायता दिए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed