फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   principals meeting

परीक्षा केंद्रों पर अगर मिली कमी तो डिबार होगा केंद्र(संशोधित खबर

Wed, 11 Dec 2019 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
principals meeting
सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के आयोजन से पहले परीक्षा केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं मुकम्मल कर लें। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर राउटर व हाईस्पीड इंटरनेट की हर हाल में व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर केंद्र पर पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिलती है तो उन्हें डिबार (रोक) कर दिया जाएगा। इस निर्देश डीआईओएस नरेंद्र शर्मा ने मंगलवार को केंद्र व्यवस्थापकों को समीक्षा बैठक में दिए।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 133 परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक शामिल हुए। डीआईओएस ने उनके स्कूल में अब तक की गई व्यवस्थाओं की जानकारी हासिल की। मुख्य फोकस सीसीटीवी कैमरा विद वाइस रिकॉर्डिंग व राउटर पर रहा।
विज्ञापन

डीआईओएस ने कहा कि इस बार ऑनलाइन तरीके से केंद्रों की निगरानी होनी है। इसलिए सभी केंद्र व्यवस्थापक अपने यहां राउटर लगवा लें। इसके बाद उनको पासवर्ड दिया जाएगा। इससे यह राउटर जिले स्तर पर बने कंप्यूटर सेंटर से जुड़ जाएगा। इससे सभी केंद्र आसानी से मॉनीटरिंग हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि वह केंद्र पर पानी की समुचित व्यवस्था, प्रश्नपत्र सुरक्षित रखने की व्यवस्था, पर्याप्त फर्नीचर सहित अन्य सुविधाएं तत्काल रुप से कर लें। इन सुविधाओं में कोई कमी नहीं आनी चाहिए।

परीक्षा के दौरान सभी व्यवस्थाएं एकदम मुकम्मल रहे। अगर व्यवस्थाओं में कमी मिलती है तो उस केंद्र को डिबार कर दिया जाएगा। इस अवसर पर केंद्र व्यवस्थापक सहित पटल सहायक अश्वनी वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed