{"_id":"6924a5f4199f753885009b54","slug":"prices-rise-during-wedding-season-vegetables-are-showing-off-sitapur-news-c-102-1-stp1002-144852-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सहालग में बढ़े भाव, इतरा रहीं सब्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सहालग में बढ़े भाव, इतरा रहीं सब्जियां
विज्ञापन
बिक्री के लिए रखे टमाटर।
सीतापुर। सहालग में सब्जियों की मांग बढ़ने से दाम भी बढ़ गए हैं। एक सप्ताह में टमाटर, बैंगन व मटर का भाव 20 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गया है। इससे आम आदमी की रसोई का बजट गड़बड़ा गया है।
शहर के बाजार में टमाटर पिछले हफ्ते 60 रुपये किलो बिक रहा था, अब इसका भाव 80 से 85 रुपये किलो पहुंच गया है। बैंगन भी 100 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 120 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। सब्जी उत्पादक किसान राम किशोर मौर्य बताते हैं कि गोभी का भाव इस समय गिरता था, अबकी गोभी का भाव भी टूट नहीं रहा है। इसकी वजह सहालग के चलते मांग बढ़ने और बाहर से गोभी की आपूर्ति न होना है।
अन्य सब्जियों की आवक भी कम हो रही है। इस कारण एक सप्ताह में टमाटर, बैंगन व मटर आदि के दाम काफी बढ़ गए हैं। नरेश, ननकू मौर्या व रामपाल ने बताया कि करेला के दाम भी 20 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। सब्जी विक्रेता किशोर ने बताया कि सहालग में सब्जियों की मांग बढ़ने और क्षेत्र में फसल का उत्पादन कम होने के कारण दाम में बढ़ोतरी हो रही है। आलू व गोभी आदि के दाम स्थिर हैं। सहालग भर दाम कम होने की उम्मीद नहीं हैं।
विज्ञापन
किसकी कितनी बढ़ी कीमत
सब्जी भाव पहले अब
टमाटर- 60 85
बैंगन- 100 120
करेला- 90 120
मटर- 100 120
आलू पुराना- 20 20
आलू नया- 35 35
गोभी- 60 60
(नोट: सब्जियों के दाम रुपये प्रति किलो में हैं।)