{"_id":"5f089d2d8ebc3e63b511e134","slug":"president-of-chemist-and-drug-association-becomes-corona-positive-sitapur-news-lko530145655","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसो. के अध्यक्ष और उनकी पत्नी निकली कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसो. के अध्यक्ष और उनकी पत्नी निकली कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में रहने वाले केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष और उनकी पत्नी शुक्रवार देर शाम कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। इसकी सूचना मिलते ही शहर में हड़कंप मच गया। दंपती को लखनऊ राममनोहर लोहिया रेफर कर दिया गया है।
शहर के एक मोहल्ले के रहने वाले केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष और उनकी पत्नी को बुखार, जुकाम, खांसी की समस्या लग रही थी। कोरोना के लक्षण दिखने पर शंका के आधार पर अध्यक्ष ने जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल अग्रवाल से संपर्क कर पूरी बात बताई और कोरोना टेस्ट कराने को कहा, इस पर सीएमएस ने दोनों को बुलाकर शुक्रवार को जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग में स्थित पैथालॉजी में टूऊनेट मशीन से जांच कराई। शाम को रिपोर्ट आई, जिसमें दोनों लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसकी सूचना मिलते ही पूरे शहर में हड़कंप मच गया। इसकी वजह भी है कि केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष होने के अलावा शहर में पहचान होने की वजह से इनका लोगों से मिलना-जुलना भी रहता था।
एसोसिएशन अध्यक्ष डायबिटीज से पीड़ित हैं। हार्ट की भी बीमारी होनी बताई जा रही है। ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल से उन्हें और उनकी पत्नी को लखनऊ राममनोहर लोहिया अस्पताल को रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया कि केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पहले सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुष्टि करने के लिए मशीन में दूसरी किट से भी जांच कर ली गई है। उसमें भी संक्रमित मिले हैं। वह कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। पहले से बीमारी होने की वजह से आरएमएल रेफर किया गया है।