फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Pregnant woman dies in Reusa private hospital, uproar

Sitapur News: रेउसा के निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत, हंगामा

Sat, 08 Nov 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 08 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies in Reusa private hospital, uproar
सूचना पर सीएचसी पहुंचे विधायक ज्ञान तिवारी।
रेउसा(सीतापुर)। कस्बे में प्रसव के दौरान शुक्रवार को निजी अस्पताल में एक प्रसूता की मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। शिकायत मिलने पर सेवता विधायक ज्ञान तिवारी भी मौके पर पहुंचे। विधायक के सख्त तेवर देखते हुए सीएचसी अधीक्षक ने अस्पताल को सील करवा दिया। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


तंबौर के बढ़ईडीह निवासी पंक्षी (35) को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार रात ऑपरेशन से प्रसव के बाद एक बच्ची को जन्म दिया। शुक्रवार सुबह पंक्षी की हालत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हालांकि बच्ची सकुशल है। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विधायक से शिकायत की। विधायक ने मौके पर पहुंचकर सीएचसी अधीक्षक को बुलाकर डांट लगाई। इसके बाद अधीक्षक डॉ. अनंत मिश्रा ने अस्पताल को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed