Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Prayers were held in homes and temples on Devuthani Ekadashi.

Sitapur News: देवउठनी एकादशी पर घरों व मंदिरों में हुआ पूजन

Sat, 21 Nov 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 21 Nov 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Prayers were held in homes and temples on Devuthani Ekadashi.
सीतापुर। देवउठनी एकादशी का पर्व शुक्रवार को जिलेभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। घरों में भी विधि-विधान से भगवान विष्णु का पूजन किया गया। इस मौके पर बाजारों में पूजन में विशेषतौर पर इस्तेमाल होने वाले गन्ना, सिंघाड़ा और शकरकंदी की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन

शहर के लालबाग, लालकपड़ा कोठी, घंटाघर समेत अन्य स्थानों पर बाजारों में सुबह से लेकर देर शाम तक खरीदारों की भीड़ जुटी रही। लोगों ने परंपरा के अनुसार गन्ना, शकरकंदी और सिंघाड़ा खरीदकर घरों में भगवान विष्णु का पूजन किया। मांग को देखते हुए बाजार में किसानों ने 30 से 40 रुपये प्रति पीस गन्ना की बिक्री कर अच्छी कमाई की। लहरपुर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों एवं घरों में विशेष पूजा अर्चना कर श्रद्धापूर्वक तुलसी माता का शालिग्राम से विवाह कराया गया। महिलाओं ने गन्ने का मंडप बनाकर भगवान की पूजा अर्चना कर सिंघाड़ा, शकरकंद, गुड़ का भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया
विज्ञापन

सत्यनारायण कथा सुनने के साथ किया तुलसी विवाह
नैमिषारण्य। नैमिषारण्य में कार्तिक मास की देवोत्थनी एकादशी पर विशेष धार्मिक उत्साह देखने को मिला। चक्रतीर्थ, आदि गंगा गोमती के राजघाट, देवदेवेश्वर घाट और रुद्रावर्त धाम में सुबह चार बजे से ही विभिन्न प्रदेशों से आए श्रद्धालुओं का स्नान-दान और पूजन के लिए पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने चक्रतीर्थ और गोमती में स्नान कर गाय और तुलसी का विधि विधान से पूजन करने के साथ ही भगवान सत्यनारायण की कथा भी सुनी। भूसमेत बालाजी मंदिर में पराश्रम विखनसाचार्यलु के सानिध्य में भगवान विष्णु का अभिषेक और विशेष पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से बजेंगी शहनाइयां
सीतापुर। देवउठनी एकादशी के साथ ही भगवान विष्णु के निद्रा से जागने के साथ ही चातुर्मास समाप्त होने पर मांगलिक कार्यों की शुरुआत भी शुक्रवार से हो गई। शनिवार 21 नवंबर से शादियों की सहालग भी जोर पकड़ने लगेगी। इसके चलते मैरिज लॉन, बैंड-बाजा, कैटरिंग और सजावट से जुड़े कारोबारियों को भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है। नैमिषारण्य के आचार्य विवेक शास्त्री के अनुसार नवंबर और दिसंबर में विवाह के कुल 11 शुभ मुहूर्त हैं। नवंबर में 21, 24, 25 और 26 नवंबर को विवाह के शुभ योग हैं। वहीं दिसंबर में 2, 3, 4, 5, 6, 11 और 12 दिसंबर को शहनाइयां बजेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed