{"_id":"69a1d3f3c2812f7cca03aa16","slug":"prakash-chands-eyes-will-bring-light-into-the-lives-of-two-sitapur-news-c-102-1-slko1037-151059-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: प्रकाश चंद की आंखों से दो के जीवन में आएगा उजियारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: प्रकाश चंद की आंखों से दो के जीवन में आएगा उजियारा
Fri, 27 Feb 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 27 Feb 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
प्रकाश चंद
सीतापुर। सिविल लाइंस निवासी प्रकाश चंद्र जैन (92) दुनिया से जाने के बाद दो के जीवन में उजियारा कर गए। शुक्रवार को उनके निधन के बाद सक्षम संस्था ने उनका नेत्रदान कराया। संस्था का यह 278वां नेत्रदान है।
सक्षम संस्था के मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल ने बताया कि प्रकाश चंद्र जैन ने जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर जाते-जाते दो नेत्रहीनों के जीवन में प्रकाश भर दिया। उनके निधन के बाद उनके पुत्र डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. मनीष जैन व पौत्र आशीष, नमन व अक्षत ने सीतापुर सक्षम संस्था के सुभाष अग्निहोत्री से संपर्क किया। इसके बाद आंख अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने घर जाकर छोटा सा ऑपरेशन कर नेत्रदान की प्रक्रिया अपनाई। उनकी आंखें अब दो नेत्रहीनों को निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। संस्था के अध्यक्ष संदीप भरतीया, महामंत्री मुकेश अग्रवाल व अन्य ने प्रकाश चंद के दान की सराहना की।