{"_id":"68b48dcbe11d47cffa024f33","slug":"pradhanpati-beat-up-the-youth-for-asking-for-information-case-registered-sitapur-news-c-102-1-slko1055-139377-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सूचना मांगने पर युवक को प्रधानपति ने पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सूचना मांगने पर युवक को प्रधानपति ने पीटा, केस दर्ज
Sun, 31 Aug 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
वायरल वीडियो से ली गई तस्वीर।
पिसावां (सीतापुर)। ग्रामसभा से जुड़ी सूचना मांगने पर लोहारखेड़ा गांव निवासी युवक को प्रधान व उसके साथियों ने पीट दिया। रविवार को इसका वीडियो भी वायरल हो गया। पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
गांव निवासी पीड़ित आलोक सिंह के अनुसार उन्होंने जनवरी 2025 में ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों और आय-व्यय से संबंधित जानकारी के लिए सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन दिया था।
रंजिश में ग्राम पंचायत की प्रधान कल्लो देवी के पति श्रीकृष्ण यादव और उनके तीन पुत्रों ने धमकाया भी था। शनिवार सुबह लगभग आठ बजे पीड़ित किसी काम से जा रहे थे तभी अंबुज के मकान के पास श्रीकृष्ण यादव, पुनीत, सुनीत और सुनील ने उन्हें घेरकर पीट दिया। शोर सुनकर शुभम, अंशू ने पीड़ित को बचाया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र तोमर ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है।