{"_id":"96475d43bd2c58bcc1adf4bcfea64910","slug":"pradhan-s-husband-bled-to-inspector-among-four-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पति ने दरोगा समेत चार को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पति ने दरोगा समेत चार को किया लहूलुहान
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव में पत्नी के प्रधानी का चुनाव जीतने पर दबंग ने वोट न देने का आरोप लगाते हुए समर्थकों संग एक दंपती की पिटाई कर दी। साथ ही कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। खबर पाकर पुलिस टीम ने जब उसे काबू में करने की कोशिश की तो उसने समर्थकों संग मिलकर दरोगा व होमगार्ड को भी पीट दिया। थाने से फोर्स पहुंची तब वह साथियों संग भाग निकला। पुलिस दरोगा समेत चार लोगों की पिटाई की बात तो स्वीकार रही है, लेकिन फायरिंग की बात से इन्कार किया है। एसओ संदीप सिंह का कहना है कि प्रधान पति समेत करीब 35 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रामगढ़ ग्राम पंचायत से महिला प्रत्याशी पिंकी यादव ने प्रधानी का चुनाव जीता है। रामगढ़ निवासी संजय का कहना है कि सोमवार शाम महिला प्रधान पिंकी यादव का दबंग पति नंदकिशोर अपने करीब 40 समर्थकों संग उसके घर आ धमका। आरोप है कि प्रधान पति उससे वोट न देने की बात कहकर पिटाई करने लगा। जब उसकी पत्नी ने बचाने की कोशिश की तो उसकी भी लात घूसों से पिटाई की। साथ ही कई राउंड फायरिंग कर जान से मार देने की धमकी दी, जिससे गांव में दहशत फैल गई। मारपीट के दौरान ही वहां चौकी से पुलिस टीम भी पहुंच गई। मारपीट से रोकने पर बेखौफ दबंगों ने दरोगा वेदनाथ पांडेय व होमगार्ड बच्चन सिंह की भी पिटाई कर दी।
पुलिस टीम की पिटाई की खबर पाकर चौकी प्रभारी सत्यनारायन थाने से फोर्स लेकर पहुंच गए। जिसके बाद आरोपी भाग निकले। मामले में संजय ने प्रधान पति नंदकिशोर सहित 33 लोगों को नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसओ संदीप सिंह का कहना है कि प्रधान पति ने समर्थकों संग मिलकर संजय व दारोगा, होमगार्ड समेत चार लोगों से मारपीट की है, लेकिन फायरिंग नहीं हुई। केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।