फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Pradhan dies of fever, more than 50 sick

Sitapur News: बुखार से प्रधान की मौत, 50 से अधिक बीमार

Sat, 02 Sep 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 02 Sep 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Pradhan dies of fever, more than 50 sick
अटरिया(सीतापुर)। सिधौली की ग्राम पंचायत कोड़रिया के प्रधान की बीमारी के कारण बुधवार देर रात मौत हो गई। वहीं गांव में 50 से अधिक लोग वायरल से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

गांव में संक्रामक रोगों ने पांव पसार लिए हैं। गांव के अधिकांश घर में कोई न कोई सदस्य बुखार से पीड़ित है। ग्राम प्रधान सुरेश गौतम (50) की बुधवार देर रात मौत हो गई। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। वहीं गांव में 50 से अधिक लोग एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

ये लोग प्राइवेट अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में हर तरफ गंदगी फैली हुई है। जलभराव बना हुआ है। एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं कराया गया है। सिधौली अधीक्षक डॉ. आरके वर्मा ने बताया कि ग्राम प्रधान की बीमारी के चलते मौत हुई है। जांच की जा रही है। अटरिया पीएचसी प्रभारी डॉ. राहुल सिंह के नेतृत्व में टीम गांव भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में पहुंचे वायरल पीड़ित 800 मरीज
सीतापुर। जिले में वायरल तेजी से फैल चुका है। जिला अस्पताल में शुक्रवार को हर तरफ भीड़ नजर आई। ओपीडी में केवल वायरल के ही करीब आठ सौ मरीज पहुुंचे। ये मरीज कई दिनों से वायरल से पीड़ित हैं। चिकित्सकों ने लक्षण के आधार पर इन मरीजों की मलेरिया व डेंगू की जांच करवाई। प्रभारी सीएमएस डॉ. पीके सिंह ने बताया वायरल के अधिक मरीज आ रहे है। इनडोर में भी मरीजों की संख्या अधिक होने से बेड फुल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed