फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Power supply to the Bhawanipur substation remained disrupted for two hours due to a transmission issue

Sitapur News: ट्रांसमिशन से दो घंटे गुल रही भवानीपुर उपकेंद्र की बिजली

Thu, 02 Jul 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 02 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Power supply to the Bhawanipur substation remained disrupted for two hours due to a transmission issue
सीतापुर। शहर की बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार को बेपटरी रही। मरम्मत के चलते भवानीपुर उपकेंद्र की मुख्य बिजली लाइन दो घंटे के लिए ट्रांसमिशन से बंद कर दी गई। वहीं, पुराना सीतापुर, नई बस्ती, चुंगी चौकी, लोहारबाग में इंसुलेटर दगने, जंफर उड़ने व तार टूटने की वजह से तीन से चार घंटे बिजली बाधित रही। इससे करीब एक लाख की आबादी को उमस भरी गर्मी में परेशानी उठाना पड़ी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर के समय अचानक भवानीपुर उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। एक घंटा बीतने के बाद भी जब सप्लाई शुरू नहीं हुई तो उपभोक्ताओं ने अफसरों से शिकायत की। एसडीओ ने सोशल मीडिया के जरिये बताया कि हुसैनगंज की मुख्य लाइन पर इमलिया सुल्तानपुर उपकेंद्र की लाइन की मरम्मत चल रही है। इसके चलते सुरक्षा की दृष्टि से भवानीपुर की लाइन बंद कर दी गई है। दो घंटे की कटौती से उपभोक्ता बेहद परेशान रहे। इसी तरह पुराना सीतापुर में कजियारा के पास इंसुलेटर दग गए। मन्नी चौराहा में तार टूटने की घटना हुई। नई बस्ती व लोहारबाग में जंफर उड़ने की वजह से तीन से चार घंटे की बिजली कटौती हुई। इस लंबी कटौती की वजह से गर्मी में लोगों को काफी परेशानी उठाना पड़ी।
विज्ञापन

ओवरलोड से बार-बार जल रहा केबल
पिसावां। कस्बे के कुतुबनगर मार्ग स्थित चौराहे पर लगा ट्रांसफार्मर ओवरलोड के चलते लगातार परेशानी का सबक बना हुआ है। बुधवार शाम ट्रांसफार्मर का केबल अचानक जल गया। जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब तीन घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो पाई। ट्रांसफार्मर की एक लाइन पर तीन-तीन मोटे केबल जुड़े हैं। अधिक भार पड़ने से केबल गर्म होकर बार-बार जल जाते हैं, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित होती रहती है। उपभोक्ता अजय सिंह, रामसेवक, अशोक सिंह, नत्थू गुप्ता, राजवीर ने बताया कि अधिक लोड के कारण आए दिन केबल जलने से घंटों बिजली संकट बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed