फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Power supply disrupted in over 1,385 villages due to rain.

Sitapur News: बारिश में ठप हुई 1385 से अधिक गांवों की बिजली

Thu, 03 Sep 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 03 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted in over 1,385 villages due to rain.
सीतापुर। बारिश में जिले भर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है। 1385 से अधिक गांवों में फॉल्ट आ गए हैं। कहीं बिजली आपूर्ति बहाल हो गई तो कहीं मरम्मत का काम चल रहा है।
विज्ञापन


जिले में दो दिन से लगातार हो रही बारिश से तमाम जगहों पर फॉल्ट आ गए हैं। बांसुरा उपकेंद्र से जुड़े करीब 400 गांवों में कई जगहों पर पोल गिर गए हैं। जंपर उड़ने की घटनाएं हुई हैं। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे ठप हुई बिजली आपूर्ति देर शाम तक बहाल नहीं हो पाई। इससे व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हुआ। घरों में दिन में ही अंधेरा छा गया।
विज्ञापन


रेउसा के बभनेवा उपकेंद्र से जुड़े करीब 300 गांवों में जंपर उड़ने व ट्रांसफार्मर में दिक्कत के चलते सुबह चार बजे ठप हुई बिजली शाम तक बहाल नहीं हो पाई है। कर्मचारियों ने बताया कि फॉल्ट नहीं मिल रहा है। बारिश में काफी दिक्कतें आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह रामकोट व पिसावां उपकेंद्र से जुड़े करीब 400 गांवों में भी फॉल्ट की वजह से सुबह नौ बजे से बिजली आपूर्ति बंद रही है। लहरपुर, तंबौर व महमूदाबाद से जुड़े करीब 285 गांवों में दिक्कत बनी हुई है। अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण ने बताया कि मरम्मत का काम चल रहा है। देर शाम तक सभी जगहों पर बिजली बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed