फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   power line needs to be repaired

Sitapur News: बिजली लाइन को किया जाए दुरुस्त

Thu, 15 May 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 15 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
power line needs to be repaired
सिधौली(सीतापुर)। भाकियू संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विद्युत उपखंड अधिकारी को बृहस्पतिवार को ज्ञापन सौंपा। इसके जरिए विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने की मांग की। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पाल के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से बताया कि बिजली लाइन मुरहाडीह, काजीकोला, फिरोजपुर, हैबतपुर, गनीपुर, सरवा, जल्लाबाद आदि के खेतों व गांवों से होकर गुजरी है।
विज्ञापन

इसमें 11 हजार केवी के विद्युत तार छोटे-छोटे टुकड़ों से जुड़े हुए हैं, जो काफी कमजोर व ढीले हैं। कई स्थानों पर खंभे नीचे की ओर झुके व टूटे हुए हैं। कुछ खंभों में वी क्रास के स्थान पर लकड़ी लगी हुई है। इससे विद्युत संबंधी कोई भी घटना कभी भी घट सकती है। जिसे दुरुस्त करना आवश्यक है।
विज्ञापन

इस दौरान मुकेश कुमार, पूनम, माया, रामकुमार, भद्रलोक व अमरनाथ सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उपखंड अधिकारी आशुतोष गुप्त ने समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed