{"_id":"62a63650b01bbc3729226930","slug":"power-failure-in-laharpur-area-people-are-helpless-sitapur-news-lko634910919","type":"story","status":"publish","title_hn":"लहरपुर क्षेत्र में बिजली गुल, लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लहरपुर क्षेत्र में बिजली गुल, लोग बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर/सीतापुर। लहरपुर इलाके की बिजली सप्लाई व्यवस्था बेपटरी हो गई है। रोजाना तार टूटने व अघोषित कटौती का सिलसिला जारी है। रविवार को तकनीकी फॉल्ट से दोपहर से गुल हुई बिजली देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी। इसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी।
रविवार को करीब 12 बजे पावर हाउस में अचानक वीसीबी में फाल्ट आ जाने से धुआं निकलने लगा। इससे तत्काल क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। विद्युत कर्मियों ने बताया कि चार व छह नंबर फीडर नगर क्षेत्र की फर्स्ट इनकमिंग ट्राली में फाल्ट आ जाने के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। जिसको लेकर लोगों में भारी रोष व्याप्त है। करीब आठ घंटे बीत जाने के बाद भी सप्लाई बहाल नहीं हो सकी। इस भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो रहा है।
कस्बेवासियों ने बताया कि रोजाना फॉल्ट व तार टूटने की समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। अवर अभियंता अंबरीश कुमार वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गर्मी के चलते मांग अधिक होने के कारण फाल्ट भी अधिक हो रही है। आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
टूट गए बिजली के तार
मोहल्ला अंबर संराय के निकट सोमलिया बाबा देवस्थान के निकट बिजली का तार टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में कई कौओ के आ जाने से उनकी मौत हो गई। सुबह के समय कई किसान टूटे तार से बाल-बाल बच गए। किसानों द्वारा तार टूटकर गिरने की सूचना बिजली विभाग को दी गई। बिजली आपूर्ति बंद कर तारों को जोड़ा गया।