{"_id":"5f57ba048ebc3e54bb7836a8","slug":"power-cut-sitapur-news-lko539166238","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर और महोली में घंटों गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर और महोली में घंटों गुल रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर/महोली। सीतापुर शहर व महोली इलाके की विद्युत आपूर्ति मंगलवार को करीब तीन घंटे बाधित रही। इसकी वजह से लोगों को काफी दुश्वारियां उठानी पड़ीं।
शहर की विद्युत सुचारु रूप से चल रही थी। दोपहर के बाद अचानक विद्युत लाइन में फॉल्ट आ गया। इसकी वजह से भवानीपुर फीडर, पुराना सीतापुर व संतोषी माता मंदिर के सामने की फीडर में दिक्कत के चलते आपूर्ति गुल हो गई। करीब तीन घंटे तक इन तीनों फीडरों की बिजली जाने से लोगों को काफी परेशानी हुई। इससे करीब 70 हजार की आबादी प्रभावित हुई। एसडीओ शुभम कुमार ने बताया तकनीकी फॉल्ट आ गई थी। इसकी वजह से दिक्कत आई थी। अब सामान्य रुप से आपूर्ति चल रही है।
वहीं महोली इलाके में कस्बे व गांवों की आपूर्ति बेपटरी हो गई। जिसके चलते करीब तीन घंटे तक बिजली नहीं आई। कारखाने बंद हो गए। गर्मी के कारण लोगों के घरों में लगे इनर्वटर दगा दे गए। अवर अभियंता रवि कुमार ने बताया महोली व नेरी के बीच 33केवी लाइन के चार इंसुलेटर खराब हो गए थे। इसकी वजह से बत्ती गुल रही थी। अब आपूर्ति बहाल हो गई है। बिजली मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। अधीक्षण अभियंता चंद्रिका प्रसाद यादव ने बताया दोनों जगहों पर कुछ दिक्कतें आई थी। अब आपूर्ति चालू कर दी गई है।