{"_id":"578124c94f1c1bdf1e7f9a0d","slug":"power-cut-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 घंटे गुल रही बत्ती उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 घंटे गुल रही बत्ती उपभोक्ता परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
बिजली का तार ठीक करते लाइन मैन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुसैनगंज पावर हाउस में आई तकनीकी खराबी से पूरे जिले में 12 घंटे विद्युतापूर्ति ठप रही। शुक्रवार रात को विद्युत आपूर्ति गुल हुई थी। हालांकि पावर कॉर्पोरेशन ने कड़ी मशक्कत कर रात में आपूर्ति तो बहाल कर दी, लेकिन शनिवार को दिन में फिर से बिजली गुल हो गई। देर शाम व्यवस्था पटरी पर आ सकी। भीषण गर्मी में लोग बिजली गुल रहने से खासे परेशान दिखे।
विज्ञापन
शुक्रवार रात नौ बजे के करीब बिजली गुल हो गई थी। कुछ देर तो लोग लोकल फाल्ट समझे, लेकिन जब देर रात तक बिजली नहीं आई तो लोगों ने अधिकारियों से संपर्क साधा, तब पता चला कि 33 व 11 केवीए में तकनीकी खराबी आ गई है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात तीन बजे बाधित आपूर्ति की बहाली हो सकी। इससे लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन शनिवार दोपहर फिर बिजली गुल हो गई। पता चला कि जिस फाल्ट को कॉर्पोरेशन के इंजीनियरों ने रात को सही किया था, उसमें दोबारा गड़बड़ी आ गई। इसे सही करने में कॉर्पोरेशन को छह घंटे लग गए।
विज्ञापन
एसडीओ रवि कुमार ने बताया हुसैनगंज पावर हाउस में आई तकनीकी खराबी के कारण पूरे जिले की आपूर्ति शुक्रवार रात व शनिवार को दिन में प्रभावित हुई हैं, जिसे सही कर लिया गया हैं। आपूर्ति बहाल हो गई हैं।