फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Power cut in munshiganj

12 घंटे गुल रही मुंशीगंज की बिजली, प्रदर्शन

Fri, 24 Jun 2016 11:27 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 24 Jun 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Power cut in munshiganj
बिजली सप्लाई ठप - फोटो : अमर उजाला

सीतापुर शहर के मुंशीगंज इलाके में गुरुवार देर रात अचानक ट्रांसफार्मर फूंक गया। पांच घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो नाराज लोगों ने बड़ागांव संपर्क मार्ग जाम कर दिया। इससे वाहनों की आवाजाही थम गईं। करीब दो घंटे तक ट्रैफिक बाधित रहा।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे शहर कोतवाल ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया, तब जाकर प्रदर्शनकारी शांत हुए। शुक्रवार दोपहर बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। 12 घंटे तक आपूर्ति बाधित रहने से लोग उमस भरी गर्मी में परेशान हुए। बिजली संकट से 15 हजार की आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन


शहर के मुंशीगंज इलाके में लगे ट्रांसफार्मर से मुंशीगंज, फतनसरांय, पूर्णागिरि नगर में विद्युत आपूर्ति की जाती है। दो दिन पहले यहां का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। जिस पर पॉवर कॉर्पोरेशन ने दूसरा पुराना ट्रांसफार्मर लगा दिया, लेकिन यह मोहल्ले का लोड सह नहीं सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार रात 12 बजे फिर से ट्रांसफार्मर फुंक गया। इसके बाद लोगों ने पॉवर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को फोन लगाया, लेकिन किसी भी अधिकारी ने फोन रिसीव नहीं किया। सुबह छह बजे गए लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हुई। इससे नाराज लोगों ने पानी टंकी के निकट बड़ागांव संपर्क मार्ग पर जाम लगा दिया।

देखते ही देखते वाहनों की कतारें लग गईं। करीब दो घंटे तक ट्रैफिक बाधित रहा। सूचना पाकर शहर कोतवाल दीपक शुक्ल भी मौके पर पहुंच गए। उनके आश्वासन पर प्रदर्शनकारी मान गए और रास्ता खोल दिया। इसके बाद शुक्रवार दोपहर 12 बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।  


पानी को तरसे लोग
रात में अचानक बिजली गुल हो जाने के बाद सुबह जब आपूर्ति नहीं हुई तो लोग परेशान हो गए। नगरपालिका द्वारा  सुबह वाटर सप्लाई की जाती है, लेकिन विद्युत आपूर्ति न होने की वजह से पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। इससे लोगों को हैंडपंपों पर निर्भर होना पड़ा।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed