फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Power cut for four hours in 40 localities

Sitapur News: 40 मोहल्लों में चार घंटे गुल रही बिजली

Sat, 02 Sep 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 02 Sep 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Power cut for four hours in 40 localities
सीतापुर। भवानीपुर व पुराना सीतापुर उपकेंद्र से जुड़े 40 से अधिक मोहल्लों में गुरुवार रात चार घंटे बिजली गुल रही। इस वजह से लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं। इन दोनों उपकेंद्र में तकनीकी खराबी आ गई थी। गुरुवार रात करीब 11 बजे अचानक बिजली गुल हो गई। पहले उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज कराई। अफसरों ने बताया लाइन में फॉल्ट आ गई है। इसे दुरुस्त करने का प्रयास चल रहा है। करीब एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। अधीक्षण अभियंता नंदलाल ने बताया फॉल्ट के चलते दिक्कत आ गई थी। अब इसे दुरूस्त कर लिया गया है।
विज्ञापन


ट्रांसफॉर्मर बन रहा मुसीबत
रामपुर मथुरा। तुलसीपुर बंजर चौराहे पर रखा 10 केवी का ट्रांसफॉर्मर आए दिन फुंक रहा है। लोड अधिक होने के चलते लो वोल्टेज की भी समस्या बनी हुई है। इसके चलते उपभोक्ताओं को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। भोला शुक्ला ने बताया कि एक सप्ताह में दो बार ट्रांसफॉर्मर फुंक चुका है। लोड बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। एसडीओ ने बताया कि लोड अधिक होने से बार-बार समस्या हो रही है। इसे दूर कराने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed