{"_id":"4bfeaee09bb4553dc085b6f66b1248aa","slug":"postal-workers-show-anger-on-removing-the-grill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रील हटाने पर भड़के डाक कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रील हटाने पर भड़के डाक कर्मी
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Thu, 09 Jul 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने लगे। कर्मचारियों का कहना था कि पालिका के कहने पर पहले ही अतिक्रमण हटाया जा चुका है। जिस जगह पर ग्रील लगी हुई है उसे एडीएम के निर्देश पर लगाया गया था।
विज्ञापन
इसकी सहमति पालिका ने भी दे दी थी। उसके बाद भी हटाया जा रहा है। विरोध के चलते पालिका टीम ने बैरंग वापस लौट गई।
नगरपालिका टीम जेसीबी लेकर दोपहर बड़ा डाकखाना पहुंची। वहां पर कार्यालय के बाहर लगी ग्रील को हटाना शुरू कर दिया। यह देख कर्मचारी कार्यालय के बाहर आ गए और प्रदर्शन करने लगे। डाक अधीक्षक एके अवस्थी का कहना है कि डाकघर के सामने रोड़ का चौड़ीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
चौड़ीकरण की जद में आने पर डाकघर के बाहर लगी ग्रील को पहले ही हटाया जा चुका है। अपर जिलाधिकारी सर्वेश कुमार ने रोड़ छोड़कर ग्रील लगाने की बात कही थी। इस बात पर नगरपालिका ने भी सहमति जताई थी। लेकिन बुधवार को नगरपालिका द्वारा नोटिस भेजी गई थी।
विज्ञापन
जिसमें बताया गया है कि गुरुवार तक ग्रील हटा ली जाए वरना जबरदस्ती इसे तोड़ा जाएगा। कर्मचारियों ने पूर्व एमएलसी व सपा नेता भरत त्रिपाठी से संपर्क साधा। उन्होंने मौके पर आई टीम से वार्ता की।
उसके बाद टीम वापस चली गई। अधिशाषी अधिकारी भूपेंद्र सिंह विशेन का कहना है डाकघर द्वारा बाहर अतिक्रमण किया गया है। इसको हटवाया जाएगा।