फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Poor maintenance of fertilizer stock; explanation sought from the secretary.

Sitapur News: खाद का रखरखाव खराब, सचिव से जवाब तलब

Wed, 12 Aug 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 12 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Poor maintenance of fertilizer stock; explanation sought from the secretary.
जांच करते डीएम
सीतापुर। किसानों को निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने कसमंडा ब्लॉक की दो खाद दुकानों का निरीक्षण किया। मैसर्स साधन सहकारी समिति लिमिटेड, कसमंडा में उर्वरकों का रखरखाव ठीक नहीं मिला। इस पर डीएम ने समिति के सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता को दिए।
विज्ञापन

डीएम ने समिति पर मौजूद किसानों से खाद की उपलब्धता और वितरण के संबंध में जानकारी ली। किसानों ने बताया कि उन्हें निर्धारित दर पर यूरिया और अन्य उर्वरक मिल रहे हैं।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने मैसर्स श्रेष्ठ इंडिया कंपनी, भंडिया का निरीक्षण किया। यहां पॉस मशीन में दर्ज स्टॉक का मौके पर उपलब्ध खाद से मिलान किया गया, जो सही मिला। प्रतिष्ठान पर यूरिया की 663 बोरियां मिलीं। बिक्री रजिस्टर में दर्ज किसान नेकराम से फोन पर बात कर खाद मिलने की जानकारी ली गई। किसान ने बताया कि उसे 270 रुपये प्रति बोरी की दर से यूरिया मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद बिक्री में पारदर्शिता के निर्देश
डीएम ने जिले के सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिया कि किसानों को फसल की संस्तुत मात्रा के अनुसार फार्मर आईडी देखकर उसका सत्यापन करने के बाद ही खाद दी जाए। सभी दुकानों पर खाद की दर और अनुदान की जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने वाले बैनर लगाए जाएं। उन्होंने दुकानों के डिस्प्ले बोर्ड पर उपलब्ध स्टॉक का विवरण नियमित रूप से प्रदर्शित करने और किसानों को खाद खरीदने की कैश रसीद अनिवार्य रूप से देने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed