फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Polling parties will leave from RMP grounds

Sitapur News: आरएमपी मैदान से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Mon, 18 Mar 2024 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 18 Mar 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Polling parties will leave from RMP grounds
आरएमपी इंटर कॉलेज परिसर में निरीक्षण के दौरान अ​धिकारियों से वार्ता करते डीएम-एसपी।
सीतापुर। आचार संहिता प्रभावी होने के बाद जिला प्रशासन ने चुनाव की तैयारियां और तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने रविवार को पोलिंग पार्टी रवाना स्थल व ईवीएम स्टोर रूम का निरीक्षण किया। अफसरों को पुख्ता तैयारियां करने के निर्देश दिए। जिले में 13 मई को मतदान होना है।
विज्ञापन

पोलिंग पार्टिया आरएमपी इंटर कॉलेज से रवाना की जाएगी। मिलिट्री ग्राउंड में वाहन खड़े किए जाएंगे। रविवार को जिलाधिकारी अनुज सिंह व एसपी चक्रेश मिश्रा सहित तमाम प्रशासनिक अफसर आरएमपी इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां के नक्शे के माध्यम से भौगोलिक स्थिति परखी और मैदान को देखी। एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बताया कि आचार संहिता के बाद होर्डिंग हटवा दी गईं हैं। गांवों में भी अभियान शुरू कर दिया गया है। पोलिंग पोर्टियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए सभी मुकम्मल तैयारियां की जाएंगी। इसके बाद अफसरों ने ईवीएम स्टोर रूम को देखा।
विज्ञापन


फैक्ट फाइल
मतदान पार्टी रवानगी स्थल - आरएमपी डिग्री कॉलेज
मतदान के बाद ईवीएम रखने का स्थान - एटीसी/पीटीसी
कुल मतदाताओं की संख्या - 31,87,472
पुरुष मतदाता - 17,00,537
महिला मतदाता - 14,86,804
थर्ड जेंडर मतदाता - 131
18 से 19 साल के मतदाताओं की संख्या - 41,404
दिव्यांग मतदाताओं की संख्या- 16,560
85 साल व इससे अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या - 19678
मतदान केंद्रों की संख्या - 2386
मतदेय स्थलों (बूथों ) की संख्या - 3638

सुरक्षाबलों ने किया फ्लैग मार्च

मिश्रिख (सीतापुर)। आचार संहिता लागू होने के बाद रविवार को केंद्रीय सुरक्षाबलों ने कस्बे में रूट मार्च किया। इस दौरान लोगों से शांति से पर्व मनाने व भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। नगर के तहसील चौराहे से नहर चौराहा, परसौली चौराहा, सजंराबाद, कस्बा आंट आदि स्थानों पर रूट मार्च किया। इस अवसर पर कोतवाली के निरीक्षक कृष्णानंद तिवारी, कस्बा इंचार्ज अशोक कुमार सिंह, एसआई करतार सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक नयन सिंह सहित कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed