फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Polling parties reached the booths, voting today

Sitapur News: बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां, आज मतदान

Wed, 19 Feb 2025 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Polling parties reached the booths, voting today
सीतापुर। एलिया और खैराबाद की एक-एक ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है। इसके लिए 19 फरवरी को सुबह सात से शाम पांच बजे से मतदान होगा। मंगलवार को दोनों ब्लॉक मुख्यालय से नौ बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां पुलिस बल के साथ रवाना की गईं। वह सकुशल बूथों पर पहुंचीं। छह हजार मतदाता अपने पसंदीदा प्रत्याशी के लिए मतदान करेंगे। 21 फरवरी को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी।
विज्ञापन

ऐलिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत बीवीपुर आलमपुर में में पूर्व प्रधान की मृत्यु के बाद रिक्त हुए पद के लिए उपचुनाव बुधवार को होगा। खंड विकास कार्यालय से मंगलवार पांच पोलिंग पार्टियां मतदान कराने के लिए बीवीपुर आलमपुर को रवाना की गईं। यह सकुशल बूथों पर पहुंचीं। छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान के लिए पांच बूथ बनाए गए हैं। इन पर 3530 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने लिए पुलिस बल की तैनाती बूथों पर की गई है। खैराबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत दहेलिया श्रीरंग के प्रधान पद के लिए मतदान कराने के लिए चार पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंचीं। यहां चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला यहां के 2474 मतदाता करेंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत वीएल भार्गव ने बताया कि 19 फरवरी को सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मत पेटियां ब्लॉक के स्ट्रांग रूम में पीठासीन अफसर जमा करेंगे। 21 फरवरी को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed