फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Political

हरगांव : सुरेश राही दोबारा बने विधायक

Fri, 11 Mar 2022 12:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Political
सीतापुर। हरगांव सीट पर भाजपा से सुरेश राही ने लगातार दूसरी बार जीत का परचम लहराया। इस बार सपा के रामहेत भारती को 38,481 मतों से हराकर जीत दर्ज की। सुरेश राही जीत जरूर दर्ज की, लेकिन अब पिछले चुनाव 2017 को देखा जाए तो इस बार जीत में 6514 मतों का अंतर कम हुआ। खास बात यह रही दोनों बार रामहेत भारती को पटकनी दी।
विज्ञापन

हरगांव विधानसभा सुरक्षित सीट मानी जाती है। इस सीट पर भाजपा से मौजूदा विधायक सुरेश राही को भाजपा ने दोबारा टिकट दिया था। वहीं सपा ने यहां पर भाजपा से आए रामहेत भारती को प्रत्याशी घोषित किया था। लेकिन रामहेत भारती शुरुआत से ही पिछड़ते हुए नजर आए। पहले व दूसरे चरण की काउंटिंग में भाजपा ने बढ़त बनाई।
विज्ञापन

तीसरे चरण में कुछ मामूली बढ़त रामहेत ने जरूर बनाई थी। लेकिन बहुत ही कम राउंड रहे, जिसमें रामहेत आगे निकल रहे थे। वह प्रत्येक चरण की काउंटिंग में पिछड़ते जा रहे थे। इस सीट का जिले में सबसे पहले परिणाम आया। 20 राउंड की काउंटिंग में उन्होंने करीब एक बजे जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश राही ने जहां 1,16,185 मत हासिल किए तो वहीं रामहेत भारती ने 77,704 मत हासिल किए। सुरेश ने 38,481 मतों से जीत हासिल करके दोबारा जीत का परचम लहराया। तीसरे नंबर पर बसपा के रानू चौधरी रहे, जिन्होंने 16,163 व चौथे नंबर पर ममता भारती रही। जिन्होंने 3121 मत हासिल किए। खास बात यह रही कि सुरेश राही ने दोनों बार रामहेत भारती को हराया। पिछले बार रामहेत बसपा के प्रत्याशी थे तो इस बार वह सपा की सवारी कर रहे थे।
2017 के परिणाम
दल प्रत्याशी वोट
भाजपा सुरेश राही 101680
बसपा रामहेत भारती 56685
सपा मनोज राजवंशी 50211
2022 के परिणाम
दल प्रत्याशी वोट
भाजपा सुरेश राही 116185
सपा रामहेत भारती 77704
बसपा रानू चौधरी 16163
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed