{"_id":"693effd340cfc256210890b3","slug":"policemen-saved-the-life-of-an-elderly-man-crossing-the-railway-track-sitapur-news-c-102-1-slko1055-146214-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ट्रैक पार कर रहे बुजुर्ग की पुलिसकर्मियों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ट्रैक पार कर रहे बुजुर्ग की पुलिसकर्मियों ने बचाई जान
Sun, 14 Dec 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 14 Dec 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जीआरपी के जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए सीतापुर जंक्शन पर ट्रैक पार कर रहे एक बुजुर्ग की जान बचा ली। घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई। थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय के अनुसार शनिवार को एक बुजुर्ग रेलवे ट्रैक को पार कर रहे थे।
शायद उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं हो पाया कि ट्रैक पर ट्रेन आ रही है। हेड कांस्टेबल राकेश कुमार खरवार और रजनीश कुमार ने उन्हें ट्रैक पार करते देख लिया। दोनों ने अपनी जान की परवाह किए बिना ही दौड़ लगा दी। उन्होंने बुजुर्ग को तत्परता से बचा लिया। ट्रेन भी ट्रैक से होकर गुजर गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर पल भर की भी देर होती तो हादसा बड़ा हो सकता था।