{"_id":"671feb451b18c471d60d3a94","slug":"police-will-drop-bullion-traders-to-their-homes-sitapur-news-c-102-1-slko1037-121241-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सराफा व्यवसाइयों को घर तक छोड़ेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सराफा व्यवसाइयों को घर तक छोड़ेगी पुलिस
Tue, 29 Oct 2024 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 29 Oct 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। कोतवाली नगर में सोमवार को त्योहार के मद्देनजर सराफा व्यवसाइयों की सीओ सिटी अमन सिंह के साथ बैठक हुई। सीओ सिटी ने बताया कि यदि सराफा व्यवसायी देर तक दुकान खोलते हैं और उनके घर दूर हैं, तो पुलिस उन्हें घर तक सुरक्षा के साथ छोड़ेगी। ऐसे व्यापारी अपना नाम तामसेनगंज चौकी प्रभारी विनोद गिरी को नोट करवा सकते हैं।
बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने सुझाव दिया कि धनतेरस के अवसर पर व्यापारियों के हित में लालबाग पार्क को पार्किंग के तौर पर बदलकर गेट के बाहर बैरिकेडिंग लगा दी जाए। वाहन लालबाग पार्क के में खड़े हो सकते हैं। वहां से आम नागरिक अपना सामान इत्यादि लेने के लिए दुकानों पर पैदल जाकर खरीद सकते हैं। घंटाघर से जाने वाले मार्ग को आवागमन के लिए रखा जाएगा। वाहनों के लिए बंद कर दिया जाएगा।
अन्य रास्तों पर व्यापारी प्रतिष्ठानों तक आने के लिए अपने दुकान से सामान ले जाने के लिए वाहन से आ सकते हैं। इसके बाद वह अपना वाहन लालबाग पार्किंग में खड़ा कर दें, जिससे आम नागरिकों को धनतेरस के अवसर पर दिक्कत ना हो और भीड़भाड़ से बचा जा सके। बैठक में इसपर सहमति बनी। अराजक तत्वों पर पुलिस द्वारा नजर रखी जाएगी। मीटिंग में सीओ सिटी अमन सिंह के अलावा प्रभारी कोतवाली नगर दुर्गा शंकर, तामसेनगंज चौकी इंचार्ज विनोद गिरी व व्यापारी मौजूद रहे।