फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Police vehicle collides with army car

Sitapur News: सेना की कार से टकराया पुलिस वाहन

Wed, 23 Nov 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Police vehicle collides with army car
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में बुधवार शाम सेना की कार में एक पुलिस वाहन ने टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों में विवाद शुरू हो गई। करीब एक घंटे जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर मामले को शांत कराया। इसके बाद यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी।
विज्ञापन

महमूदाबाद के रेलवे स्टेशन रोड से सेना की एक कार जा रही थी। सिधौली क्रॉसिंग मोड़ के पास पीछे से डायल 112 वाहन ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद सेना के अधिकारी नाराज हो गए और उन्होंने पुलिसकर्मियों से नाराजगी जताई। इसके बाद दोनों में विवाद होने लगा। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। विवाद के दौरान करीब एक घंटे तक मार्ग बाधित रहा। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर कस्बा इंचार्ज सुरेश पाल सिंह, उपनिरीक्षक अशोक कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। काफी देर समझाने बुझाने के बाद सेना के अधिकारी माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीसी कैंप में शामिल होने आए थे अधिकारी
इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि सेना के अधिकारी एक एनसीसी कैंप में शामिल होने के लिए आए थे। उनके वाहन में हल्की टक्कर लगी थी। मौके पर पुलिस टीम को भेजकर उन्हें शांत कराने के बाद यातायात व्यवस्था को बहाल करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed