{"_id":"63a9f4e4889e907d5b2352bf","slug":"police-team-attacked-with-bricks-and-stones-sitapur-news-lko6637008171","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला
विज्ञापन
सीतापुर। चोरी के मामले में फरार एक आरोपी को पकड़ने पहुंची लखनऊ पुलिस पर ग्रामीणों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। पुलिस टीम वहां से बचकर निकल गई। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
लखनऊ के विकासनगर थाने में तैनात उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि वे टीम के साथ सीतापुर में एक चोर को पकड़ने गए थे। थाना मड़ियांव निवासी आरोपी इमरान अपने एक साथी आलम के साथ भदेवा गांव में रह रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए उन्होंने दबिश डाली। गांव के सलीम, रूबीना, साहिबा, कल्लो, सोनी, शम्भू, आलम, महबूब सहित करीब 20 लोग मौके पर लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए।
आरोपियों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। मौके का फायदा उठाकर इमरान फरार हो गया। एसओ अजय रावत ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।