फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Police reached MP's house, bid not cooperating in investigation

Sitapur News: पुलिस पहुंची सांसद के घर, बोली विवेचना में सहयोग नहीं कर रहे

Fri, 24 Jan 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 24 Jan 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Police reached MP's house, bid not cooperating in investigation
सांसद के घर पहुंची पुलिस।
सीतापुर। दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद से खोजे नहीं मिल रहे कांग्रेस सांसद राकेश राठौर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार को शहर कोतवाल ने सांसद के लोहारबाग स्थित आवास पहुंचकर विवेचना में सहयोग न करने का आरोप लगाते हुए दूसरा नोटिस तामील कराया। पुलिस ने इस नोटिस को सांसद प्रतिनिधि वसीउल्लाह को सौंपा।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि 17 जनवरी को कांग्रेस सांसद पर दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। मामले में अपनी बात रखने के साथ ही साक्ष्य पेश करने के लिए सांसद को 21 जनवरी को नोटिस दिया गया था। 23 जनवरी को सुबह 11 बजे तक सांसद कोतवाली में जाकर अपने बयान और साक्ष्य दे सकते थे लेकिन सांसद नहीं पहुंचे। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही उनका पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर के मुताबिक गंभीर अपराध की विवेचना में सांसद की ओर से जान बूझकर लापरवाही की जा रही है। सांसद से पूछताछ न होने की वजह से विवेचना में देरी हो रही है। उन्होंने सांसद को दोबारा नोटिस देकर 27 जनवरी को शहर कोतवाली पहुंचकर अपना पक्ष रखने को कहा है। अगर वह नहीं आते हैं तो माना जाएगा कि पूरे मामले में सांसद को कुछ नहीं कहना है। फिर अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिल्ली के नेताओं के संपर्क में सांसद, बड़े वकीलों के लगा रहे चक्कर



सूत्रों की मानें तो दुष्कर्म के मामले में अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद सांसद राकेश राठौर दिल्ली में कुछ बड़े नेताओं के संपर्क में हैं। वह पार्टी के ही कुछ बड़े वकीलों से केस लड़ने की मनुहार कर रहे हैं। हालांकि अब तक उन्हें कोई राहत नहीं मिल पा रही है। इसका एक कारण दिल्ली विधानसभा चुनाव भी है। वहीं, पार्टी के कई नेता सांसद के इस कृत्य से खासे नाराज भी हैं। आरोपी सांसद के हिमाचल प्रदेश की ओर जाने की भी चर्चाएं हैं।

दुष्कर्म के आरोपी सांसद का पुतला फूंका

सीतापुर। लहरपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मातृशक्ति ने शुक्रवार को लालबाग चौराहे पर प्रदर्शन किया। दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस सांसद राकेश राठौर का पुतला फूंका। गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने दुष्कर्म आरोपी सांसद राकेश राठौर की जल्द से जल्द गिरफ्तारी होने की मांग की। कांग्रेस की चुप्पी पर राहुल और प्रियंका को कटघरे में खड़ा किया। भाजपा नेता मुनींद्र अवस्थी ने कहा कि सांसद राकेश राठौर ने असामाजिक कार्य किया है। इससे संपूर्ण देश में सीतापुर का नाम कलंकित हुआ है।




जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि जिस लोकसभा सीट का नेतृत्व कभी उमा नेहरू ने किया था। राजेंद्र कुमारी बाजपेई जैसी बड़ी नेता ने इस सीट पर मातृशक्ति का परचम लहराया था। उस सीट पर कांग्रेस से लोकसभा का चुनाव जीते राकेश राठौर ने पूरे जिले को शर्मसार कर दिया है। नगर अध्यक्ष राजन गुप्ता ने कहा कि मातृशक्ति के साथ दुष्कर्म सांसद की गंदी नियत को उजागर करता है। जिला महामंत्री विश्राम सागर राठौर ने कहा कि सांसद के गंदे कृत्य से संपूर्ण समाज को धक्का लगा है। एक जनप्रतिनिधी होकर भी सांसद राकेश राठौर ने गंदा काम किया है। समाजसेवी ललित श्रीवास्तव चंचल ने बलात्कार के आरोपी सांसद के कृत्य की घोर निंदा की। सभी ने आरोपी सांसद की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। इस अवसर पर कंचन प्रभा, सुधाकर शुक्ला, ममता डोडेजा, सचिन मिश्रा, अंजनी मिश्रा सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता के साथ अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed