फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Police motor vehicle training centre will rejuvenate from 20 crore rupees

20 करोड़ से होगा पुलिस मोटर वाहन ट्रेनिंग सेंटर का कायाकल्प

Sat, 19 Dec 2015 10:45 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Dec 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश के एकमात्र पीएमटी (पुलिस मोटर परिवहन प्रशिक्षण केंद्र ) की तस्वीर बहुत ही जल्द बदलने वाली है। इस ट्रेनिंग सेंटर को अब उच्चीकृत कर बहुमंजिला इमारत में तब्दील कर नए अंदाज में बनाया जाएगा। पुराने भवन को हटा कर उनकी जगह क्लास रूम, जवानों के लिए आवास आदि का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस आवास निगम ने बाकायदा इसका नक्शा तैयार कर उसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शासन से इजाजत मिलते ही करीब बीस करोड़ की लागत से भवनों आदि का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


 राज्य पुलिस मोटर वाहन अधिकारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश के एकमात्र पुलिस मोटर परिवहन प्रशिक्षण केंद्र का भवन, बैरक आदि जर्जर हो गए थे। जिसके चलते उनको निष्प्रयोज्य कर दिया गया है। इनको गिरा कर नए सिरे से स्टेट ऑफ आर्ट टेक्रोलॉजी से बनाने की प्रकिया शुरू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आवास निगम के प्रबंध निदेशक से नया निर्माण प्लान एवं नक्शा बनाने को कहा गया था। जिसके चलते पुलिस आवास निगम के इंजीनियर व प्रोजेक्टर मैनेजर ने संस्थान का सर्वे कराया। सर्वे के बाद नया प्लान तैयार कर लिया गया है। जिसमें ट्रेनिंग के लिए आने वाले तीन सौ कर्मियों के रहने के लिए हास्टल बनाने की योजना है। साथ ही पांच सौ प्रशिक्षणार्थियों के आंतरिक प्रशिक्षण के लिए क्लास रूम बनने हैं।

इसके अलावा पीएमटी के लिए नया प्रशासनिक भवन भी बनेगा। यह इमारतें नए अंदाज में बहुमंजिला बनेंगी। इन भवनों के निर्माण के लिए मानचित्र आदि तैयार कर शासन को भेजा जा रहा है। शासन की स्वीकृति मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। राज्य पुलिस मोटर वाहन अधिकारी ने बताया कि इन भवनों के निर्माण में तकरीबन बीस करोड़ की लागत आएगी।

पुलिस मोटर परिवहन प्रशिक्षण केंद्र में इनकी होती हैं ट्रेनिंग
एसपीएमवीओ ने बताया कि पुलिस मोटर परिवहन प्रशिक्षण केंद्र में आरक्षी चालक, मुख्य आरक्षी चालक, एचसीएमटी, उपनिरीक्षक परिवहन एवं मैकेनिक आदि के कोर्स चलते हैं। जिसमें नई तकनीक से वाहन संचालन की ट्रेनिंग के अलावा उसको दुरुस्त करने की भी जानकारी दी जाती है। साथ ही पुलिस कर्मियों को मोटर वाहन से संबंधित पाठ्य पुस्तकों के जरिए भी ट्रेनिंग दी जाती है।


आज से 250 जवानों की ट्रेनिंग शुरू
एसपीएमवीओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले वर्ष पूरे प्रदेश से करीब 16 सौ पुलिस कर्मियों को चालक के लिए चयनित किया गया था। इनमें से कई चरणों में एक हजार पुलिस कर्मियों को चालक की ट्रेनिंग दी जा चुकी है। शेष बचे पुलिस कर्मियों में से 250 जवान यहां ट्रेनिंग के लिए आ चुके हैं। इनकी तीन माह की ट्रेनिंग 20 दिसंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed