{"_id":"61d73983bd0c8977302bb5fd","slug":"police-arrested-seven-gangsters-sitapur-news-lko6123341159","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने सात गैंगेस्टरों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने सात गैंगेस्टरों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले के अलग-अलग थानों की पुलिस ने सात इनामिया गैंगेस्टरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। सभी फरार चल रहे थे। सकरन, रेउसा, महोली, नैमिषारण्य की पुलिस ने गैंगेस्टरों को गिरफ्तार किया है। सकरन पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में फरार इलाके के भैंसी मजरा सैदापुर निवासी चंद्रिका को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक असलहा, कारतूस बरामद हुआ है।
गैंगेस्टर के खिलाफ चोरी, नकबजनी, हत्या के प्रयास, लूट समेत 18 मामले दर्ज हैं। इस पर 25 हजार का इनाम था। रेउसा पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में फरार सेवता निवासी जलील, भिठना फर्र निवासी अशफाक को गिरफ्तार किया है। दोनों पर 15-15 हजार का इनाम था। महोली पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में फरार महोली के वरवटापुर निवासी मगन उर्फ मंगू, विमल, रंजीत उर्फ वूचे को गिरफ्तार किया है।
तीनों पर 10-10 हजार का इनाम था। नैमिषारण्य पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में फरार बकैनिया निवासी मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है। इस पर 10 हजार रुपये का इनाम था। पुलिस के मुताबिक गैंगेस्टरों की अपराध से अर्जित की गई संपत्ति के बारे में पता लगाकर उसे जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)