{"_id":"5766d87c4f1c1bd54511b951","slug":"police-and-pac-deployed-in-sikanderpur-tension","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकंदरपुर में तनाव, पुलिस व पीएसी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकंदरपुर में तनाव, पुलिस व पीएसी तैनात
Amarujala Bureau
Updated Sun, 19 Jun 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछरेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंकदरपुर में नमो बुद्धाय कार्यक्रम करने की अनुमति न मिलने पर तनाव बढ़ गया है। गांव में पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई है। गांव छावनी में तब्दील हो गया है। इससे गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
सिंकदरपुर गांव में ब्रजेंद्र कुमार नमो बुद्धाय नामक कार्यक्रम करने जा रहा था। इस बात को लेकर गांव के अशोक कुमार आदि कई ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे और कार्यक्रम को एक समुदाय विशेष की भावना पर ठेस पहुंचाने का हवाला देते हुए प्रशासन से शिकायत की।
विज्ञापन
शिकायत को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन सतर्क हो गया। गांव में कोई विवाद न होने पाए, इसको लेकर कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी। जिसकी वजह से दो पक्षों में टकराव की स्थिति पनप गई। यह देखते ही प्रशासन ने गांव में पीएसी, पुलिस के साथ महिला पुलिस को तैनात कर दिया।
विज्ञापन
पूरा दिन पुलिस गांव की गलियों में गश्त करती नजर आई। गांव में भारी पुलिस बल देख, लोग सहम गए। नौबत यह थी कि गांव के बच्चे भी घरों में कैद होकर रह गए। पूरा दिन गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा रहा।
थानाध्यक्ष सुभाष ने बताया कि एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल लगाया गया है। गांव में स्थिति सामान्य है। कहीं टकराव की नौबत न आए, इसलिए दोनों पक्षों पर शांति भंग की आशंका की कार्रवाई की गई है।