फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Pink e-rickshaws will run on the road, only women will drive them

Sitapur News: सड़क पर दौड़ेंगे पिंक ई-रिक्शा, महिलाएं ही चलाएंगी

Mon, 18 Dec 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 18 Dec 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Pink e-rickshaws will run on the road, only women will drive them
सीतापुर। शहर में जल्द पिंक ई-रिक्शा दौड़ते दिखेंगे। इन्हें महिलाएं ही चलाएंगी। पहले चरण में जिले की 250 महिलाओं को ई-रिक्शा उपलब्ध करवाकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की कवायद की जा रही है। योजना के तहत लाभान्वित होने के लिए 30 महिलाएं आवेदन कर चुकी हैं। जिला उपायुक्त उद्योग कार्यालय इस योजना को अमली जामा पहनाने में जुटा है।
विज्ञापन

11 जुलाई को प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग अनुभाग-2 ने इस संबंध में एक पत्र जारी किया है। इस पत्र के माध्यम से यूपीकॉन को इस प्रोजेक्ट के लिए कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। यूपीकॉन के माध्यम से ही चयनित महिलाओं को महज दस हजार रुपये की पूंजी में पिंक ई-रिक्शा उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, 25 प्रतिशत की सब्सिडी भी दी जाएगी। इसका उद्देश्य पिछड़ी, बेरोजगार व निराश्रित महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
विज्ञापन




यह है पात्रता की शर्तें

इस योजना के तहत गरीब, बेसहारा, बेरोजगार व जरूरतमंद महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। महिलाओं की उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, वह हाईस्कूल उत्तीर्ण होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला लाभार्थियों को मिलेगा निशुल्क डीएल संग प्रशिक्षण

योजना के तहत जरूरतमंद पात्र महिला लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। इसमें जिला प्रोबेशन विभाग की भी मदद ली जा रही है। वहीं, महिला लाभार्थियों के चयन के बाद 25-25 का बैच बनाकर उनको पिंक ई रिक्शा चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण मिशन शक्ति योजना के तहत दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में उन्हें चार दिन थ्योरी और शेष छह दिन रिक्शा संचालन का प्रैक्टिकल करवाया जाएगा। इसके साथ उन्हें निशुल्क अस्थायी व स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध करवाया जाएगा।

- आशीष गुप्ता, जिला उपायुक्त, उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed