फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Pickup caught fire due to short circuit, cleaner got burnt

Sitapur News: पिकअप में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, खलासी झुलसा

Fri, 07 Mar 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 07 Mar 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Pickup caught fire due to short circuit, cleaner got burnt
लहरपुर। विकास खंड क्षेत्र में दो जगहों पर बुधवार देर रात आग लग गई। इसमें एक युवक भी झुलस गया। दोनों घटनाओं में कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


बिसवां मार्ग पर जीतामऊ गांव के पास एक पिकअप में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देर रात होने व आग के विकराल रूप को देखकर ग्रामीणों ने सूचना दमकल टीम को दी। सूचना पर आई फायर ब्रिगेड की टीम ने प्रयास कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक पिकअप जल चुकी थी। आग बुझाने के प्रयास में पिकअप का खलासी अनस (32) भी झुलस गया। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

उधर, गोरिया प्रहलादपुर गांव में बुधवार देर रात गांव निवासी मंजीत यादव के छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवाओं के कारण छप्पर के साथ पास में रखा पुआल भी जलने लगा। आग की विकरालता देखकर परिजनों ने दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी हंसकुमार सिंह व दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल प्रभारी हंस कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने से छप्पर व पुआल जल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed