फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Personal comment election code of conduct

व्यक्तिगत टिप्पणी भी आचार संहिता उल्लंघन

Tue, 22 Sep 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Tue, 22 Sep 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन

जिला व क्षेत्र पंचायत के उम्मीदवार किसी दल, नेता अथवा अपने प्रतिद्वंद्वी पर व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं कर सकते हैं। बगैर अनुमति के सार्वजनिक स्थान पर सभा-जुलूस के अलावा प्रचार सामग्री लगाने की बंदिश भी रहेगी।

विज्ञापन


इन बातों की अनदेखी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। आचार संहिता तोड़ने वाले कार्रवाई की जद में आएंगे। पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही आचार संहिता प्रभावी हो गई है।
विज्ञापन


जिला व क्षेत्र पंचायत का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता के आधार पर आदर्श आचार संहिता का ख्याल रखना है। आचार संहिता का उल्लंघन करने की दशा में कार्रवाई की चाबुक झेलनी पड़ेगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सर्वेश कुमार ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग पारदर्शी व शांति पूर्ण चुनाव कराने को प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा आदर्श आचार संहिता का पालन भी आयोग की प्राथमिकता में है। उन्होंने बताया कि आचार संहिता के तहत प्रत्याशी ऐसा कोई काम नहीं करेगा जिससे धार्मिक व जातीय उन्माद फैलने की संभावना हो। सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने को मंदिर, मस्जिद, गिरिजाघर या किसी देव स्थान तथा मतदान केंद्र के 100 मीटर की परिधि में सभा-प्रचार नहीं कर सकता है।

सार्वजनिक स्थान पर प्रचार सामग्री लगाने पर पूर्णतय: प्रतिबंध है। घरों व प्रतिष्ठानों पर प्रचार सामग्री लगाने को संबंधित प्रापर्टी मालिक की अनुमति लेनी होगी। सभा-जुलूस के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।


इस दौरान किसी दल या नेता का पुतला दहन के साथ किसी भी तरह के प्रदर्शन नहीं किए जा सकेंगे। मतदान के 48 घंटे पहले प्रचार थम जाएगा। वोटर को किसी तरह का प्रलोभन भी आचार संहिता का उल्लंघन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed