फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   People suffering from melting, school closed till January 4

गलन से लोग बेहाल, स्कूल चार जनवरी तक बंद

Tue, 31 Dec 2019 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
People suffering from melting, school closed till January 4
सीतापुर। कई दिनों बाद खिली चटख धूप ने मंगलवार को कड़ाके की ठंड से बेहाल लोगों को कुछ राहत दी। मंगलवार को लोग धूप सेंकते नजर आए। सुबह-शाम कोहरा व गलन से जनजीवन प्रभावित रहा। सोमवार के मुकाबले अधिकतम व न्यूनतम पारे में तीन-तीन डिग्री का उछाल आया। इसके बाद भी कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत नहीं मिली। शाम गहराते ही गलन बढ़ने से लोग घरों में दुबक गए। डीएम के निर्देश पर 12वीं तक स्कूल चार जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को मौसम के कई रंग नजर आए। सुबह घने कोहरे की चादर के बीच ठंड ने हर किसी की कंपकंपी छुड़ा दी। राहत पाने को लोग अलाव के इर्द-गिर्द सिमटे रहे। कोहरे के कारण दृश्यता का आलम यह रहा कि सुबह 11 बजे तक हेडलाइट जलाकर सड़कों पर वाहन धीमी गति से वाहन रेंगते रहे। इसके बाद दोपहर में आसमान साफ होने पर चटख धूप खिल गई। धूप खिलने पर लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

घरों से लेकर दुकानों और दफ्तरों तक हर कोई बाहर निकलकर धूप सेंकता नजर आया। चटख धूप ने सोमवार के मुकाबले अधिकतम व न्यूनतम तापमान में तीन-तीन डिग्री की बढ़ोतरी कर दी। सूरज ढलते ही फिर से गलन व कोहरे का प्रकोप बढ़ गया, जिससे लोग कामकाज निपटाकर घर जाने की जल्दबाजी में दिखाई दिए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed