{"_id":"85e5f2e00d34ce05fed1a5bd1d08fc1d","slug":"people-suffering-from-cold-atrocities-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी के सितम से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी के सितम से लोग बेहाल
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ाके की ठंड से राहत के लिए लोग अलाव के इर्द-गिर्द डटे दिखे। शुक्रवार को सूर्यदेव ने दर्शन तो दिए पर बर्फीली हवा की वजह से धूप राहत नहीं दे सकी। इससे न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकार्ड हुआ।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के साथ 8 किमी. प्रतिघंटे की स्पीड से चलने वाली सर्द हवा ने लोगों को हांड़कपाऊ ठंड का अहसास कराया। दिन चढ़ने पर आसमान साफ हुआ और 10:40 बजे सूर्यदेव ने दर्शन दिए। धूप खिली तो ठंड से कांप रहे लोगों को सुकून मिला, लेकिन धूप की गर्माहट बर्फीली हवाओं ने महसूस नहीं होने दी।
विज्ञापन
जिसके चलते लोगों को गर्म कपड़ों का बोझ बदन पर लादे रहना पड़ा। अलाव की आंच से ही राहत मिल रही थी। खिली धूप के बावजूद आर्द्रता 61 फीसदी दर्ज की गई। शाम 4 बजे ही धूप इतनी कमजोर हो गई कि सर्द हवा लोगों को सिहराने लगी। ठंड का प्रकोप बढ़ता देख लोग कामकाज निपटाकर घरों की ओर रवाना होने की जल्दी में दिखे।
विज्ञापन
सांझ का धुंधलका फैलते-फैलते लोग घरों में जा दुबके, जिससे शहर की बाजार व सड़के सूनी हो गईं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शनिवार को मौसम साफ रहने के साथ धूप खिलने के आसार हैं, लेकिन बर्फीली हवाएं अभी नरमी बरतने के मूड में नहीं हैं।