{"_id":"67292714091bbbd78a0bee85","slug":"people-started-returning-to-work-after-the-festival-crowd-at-the-bus-stand-sitapur-news-c-13-1-lko1022-939199-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: त्योहार बाद काम पर लौटने लगे लोग, बस अड्डे पर भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: त्योहार बाद काम पर लौटने लगे लोग, बस अड्डे पर भीड़
Tue, 05 Nov 2024 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 05 Nov 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
बस में बैठने के लिए उमड़े यात्री।
सीतापुर। त्योहार बाद दूसरे शहरों में काम पर लौटने का सिलसिला शुरू हो चुका है। रविवार शाम से ही लोग बस अड्डों के पर बसों का इंतजार करते दिखे। इस दौरान निजी वाहन चालक भी सवारियां ले जाते रहे। भाईदूज होते ही शाम को बस अड्डे पर लोगों की भीड़ दिखाई देने लगी। सोमवार को अधिकांश लोग अपने काम के लिए लौट रहे थे। वैसे तो विभाग ने सारे इंतजाम कर रखे थे, लेकिन शाम होते ही लोगों की संख्या में इजाफा होने लगा। हालांकि, हर रूट की बसें उपलब्ध थीं, लेकिन उनमें भीड़ देखी गई। निजी वाहन चालकों ने भी इसका जमकर फायदा उठाया। जल्दी पहुंचने के चक्कर में कई लोग निजी वाहनों का सहारा लेते हुए दिखाई दिए। सोमवार को दिल्ली रूट पर जाने वाली बसों में भी यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। एआरएम अरुण कुमार के मुताबिक छठ पूजा तक विभाग ने सारे इंतजाम पहले से ही कर रखे थे। ताकि किसी यात्री को समस्या का सामना न करना पड़े।
रेलवे स्टेशन पर भी रहे यात्री
दिल्ली रूट की ट्रेनों से जाने के लिए सीतापुर जंक्शन पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। अधिकांश मजदूर तबका दिल्ली में काम करता है, जो पर्व पर वापस लौटे थे। अब वह फिर से ट्रेनों से वापस काम पर लौट रहे हैं।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर भी रहे यात्री
दिल्ली रूट की ट्रेनों से जाने के लिए सीतापुर जंक्शन पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। अधिकांश मजदूर तबका दिल्ली में काम करता है, जो पर्व पर वापस लौटे थे। अब वह फिर से ट्रेनों से वापस काम पर लौट रहे हैं।
विज्ञापन