फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   People's representatives refraining from listening to the problems of the villagers

Sitapur News: ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने से परहेज कर रहे जनप्रतिनिधि

Sat, 21 Jan 2023 04:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
People's representatives refraining from listening to the problems of the villagers
सीतापुर। प्रत्येक ब्लॉक की दो ग्राम पंचायतों में हर शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। शासन के निर्देश है कि इसमें पूर्व और वर्तमान जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में शिकायतों को सुना जाए।
विज्ञापन

बावजूद इसके अधिकांश ग्राम चौपाल में जनप्रतिनिधि नहीं पहुंच रहे हैं। सभी ब्लॉकों में विभागीय अफसरों की मौजूदगी में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। कुछ विभागों के अफसर भी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को ब्लॉकों की चयनित दो-दो ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें से अधिकांश में पूर्व और वर्तमान जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचे। रेउसा ब्लॉक की ग्राम पंचायत शंकरपुर झिसनी में विधायक ज्ञान तिवारी और मिश्रिख की ग्राम पंचायत इस्लामनगर में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के विशेष कार्याधिकारी विनीत वर्मा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक सकरन की ग्राम पंचायत धनावा और कंकरकुई में आयोजित जन चौपाल में ब्लॉक स्तरीय अधिकारी ही पहुंचे। जनप्रतिनिधि नहीं आए। अफसरों ने समस्याएं सुनी। पीएम आवास के लिए चार, पेंशन की सात और राशन कार्ड न बनाए जाने की पांच शिकायतें आई।
सिधौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत अकोहरा व अकबरपुर उनई में ग्राम चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।अकोहरा के प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट में प्रधान नसीमुन की अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन किया गया। मो. इदरीश ने बताया कि आंगनबाड़ी से जुड़े कई बच्चों को दलिया व राशन नहीं उपलब्ध हो पा रहा।
गोवंशों से फसल के नुकसान होने की भी शिकायत की गई। अकबरपुर उनई के पंचायत भवन में चौपाल की अध्यक्षता ग्राम्य विकास विभाग के उपायुक्त बलिराम वर्मा ने की। चौपाल में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के साथ ही उनकी समस्याओं को सुना गया।

मछरेहटा विकास खंड की ग्राम पंचायत उत्तरथोक व मिर्जापुर दक्षिणी के मजरा रामनगर में पंचायत भवन में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। मिर्जापुर दक्षिणी ग्राम चौपाल में विकास विभाग के अतिरिक्त कोई अधिकारी एक बजे तक नहीं पहुंचा। जानकारी के अभाव में ज्यादातर ग्रामीणों ने ग्राम चौपाल में हिस्सा नहीं लिया। खंड विकास अधिकारी चंद्रभान ने ग्रामीणों को केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ कैसे लें, इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed