{"_id":"61fd766333412d380068bb24","slug":"people-of-criminal-tendency-should-be-punished-sitapur-news-lko616423556","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को दिलाई जाए सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को दिलाई जाए सजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने लंबित वादों का शीघ्र निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि अपील योग्य मामलों में अपील का प्रस्ताव समय से कर दिया जाए। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ दायर वादों में नियमित रूप से पैरवी करते हुए कड़ी सजा दिलाई जाए। जिलाधिकारी ने महिला संबंधी वादों, एससी-एसटी एक्ट, जघन्य अपराधों व संगठित अपराधों के मामलों में पुलिस व अन्य सभी संबंधित विभागों से समन्वय बनाते हुए कार्रवाई कराने के निर्देश दिए जिससे सफलता की दर में वृद्धि हो सके व तत्परता से वादों का निस्तारण हो सके।
उन्होंने कहा कि न्यायालय के सक्षम साक्ष्यों व गवाहों को समय से प्रस्तुत किया जाए। शासकीय गवाहों के बयान भी तत्परता से कराए जाएं। उन्होंने कहा कि फीडिंग का कार्य समय से पूर्ण किया जाए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने तलबी की समीक्षा भी की। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी रामभरत तिवारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।