{"_id":"59b2db724f1c1bf47f8b52b9","slug":"people-hurting-while-electric-power-rises","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गुल होने पर भड़के लोग, कर्मी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गुल होने पर भड़के लोग, कर्मी को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइन फाल्ट होने पर बिजली गुल होने से भड़के उपभोक्ताओं ने गुरुवार देर रात भवानीपुर उपकेंद्र पर जमकर हंगामा गया। लोगों ने यहां एसएसओ की पिटाई कर दी। उधर, कर्मचारी से मारपीट से नाराज उपकेंद्र कर्मियों ने शुक्रवार को आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस पर एसडीओ रवि कुमार ने रामकोट पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। रामकोट पुलिस ने तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। भवानीपुर उपकेंद्र में गुरुवार रात ड्यूटी कर रहे एसएसओ मिथिलेश कुमार के मुताबिक कटीली लाइन में फाल्ट के चलते ब्रेकडाउन लिया गया था।
विज्ञापन
इससे कुछ मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। इसी बीच रामहेत तिवारी, मुन्नीलाल तिवारी, शोभित निवासी धनईखेड़ा व एक अन्य व्यक्ति उपकेंद्र पहुंचकर बाधित आपूर्ति का हवाला देते हुए मारपीट करने लगे। इससे वहां के अन्य कर्मचारी श्यामलाल, रंजीत, राम शंकर, प्रमोद कुमार, व पृथ्वी भयभीत हो गए। कर्मियों का आरोप है, कि उक्त लोग इससे पहले भी उपकेंद्र में मारपीट कर चुके हैं।
विज्ञापन
इस घटना से आहत कर्मियों ने कार्रवाई न होने पर उच्चाधिकारियों को सप्लाई बंद करने की चेतावनी दी। इस पर एसडीओ रवि कुमार ने रामकोट पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी रामकोट राजेंद्र शर्मा ने बताया तीन नामजद व एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।